भाजपा की सदस्यता को लगे कैम्प

झाँसी : भाजपा की सदस्यता को लेकर आज महानगर में कई स्थानों पर कैम्प लगाए गए। भाजपा युवा मोर्चा ने

By Edited By: Publish:Wed, 10 Dec 2014 01:00 AM (IST) Updated:Wed, 10 Dec 2014 01:00 AM (IST)
भाजपा की सदस्यता को लगे कैम्प

झाँसी : भाजपा की सदस्यता को लेकर आज महानगर में कई स्थानों पर कैम्प लगाए गए।

भाजपा युवा मोर्चा ने विवि के मुख्य गेट पर डिजि़टल सदस्यता को कैम्प लगाया। इसका उद्घाटन वरिष्ठ नेता व महानगर सदस्यता प्रवासी हनुमान मिश्रा कानपुर ने की। विशिष्ट अतिथि भाजपा के महानगर उपाध्यक्ष मुकेश मिश्रा, महिला मोर्चा की अध्यक्षा सुमन पुरोहित, महानगर सदस्यता प्रभारी हिमांशु दुबे, महानगर उपाध्यक्ष गिरिजा तिवारी आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष रोहित गोठनकर ने की। कैम्प में विवि के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान मण्डल अध्यक्ष निखिल नायक, वीरेन्द्र सिंह सेंगर, शशांक गुरनानी, शैलेन्द्र प्रताप, नीता अवस्थी आदि मौजूद रहे।

-भाजपा दीनदयाल नगर मण्डल में सदस्यता अभियान के लिए कैम्प लगाया गया। इस दौरान नगर मन्त्री प्रेमनारायण साहू, कुसुम कुशवाहा, आदित्य द्विवेदी, नीतिश शर्मा, कल्पना सेंगर, सिद्धार्थ पाल आदि मौजूद रहे।

-सिविल लाइन मण्डल में बूथ प्रभारी व बूथ प्रवासी की बैठक हुई, जिसमें सदस्यता अभियान को लगाए जाने वाले कैम्प पर चर्चा की गयी। इस दौरान हनुमान मिश्रा, हिमांशु दुबे आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष पीयूष सिंघल ने की। संचालन राजेन्द्र दीक्षित व आभार राकेश मिश्रा ने व्यक्त किया। इस दौरान सन्तोष गुप्ता, नरेन्द्र गुप्ता, रामपाल शर्मा, डॉ. आशीष अग्निहोत्री, पार्षद लखन कुशवाहा, नीता विकास यादव, दिगन्त चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी