एआइबीईए का स्थापना दिवस मनाया

By Edited By: Publish:Mon, 21 Apr 2014 01:00 AM (IST) Updated:Mon, 21 Apr 2014 01:00 AM (IST)
एआइबीईए का स्थापना दिवस मनाया

झाँसी : ऑल इण्डिया बैंक इम्प्लॉई़ज असोसिएशन का स्थापना दिवस कॉमरेड अशोक महावर की अध्यक्षता में मनाया गया। सर्वप्रथम असोसिएशन के दिवंगत नेताओं के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। यूनियन के सचिव आरपी गुप्ता ने बताया कि जब बैंक कर्मियों का उत्पीड़न चरम सीमा पर था, तब 20 अप्रैल 1946 में एआइबीईए की स्थापना हुई। इस दिन से हमारे नेताओं द्वारा बैंक कर्मियों के स्वाभिमान की लड़ाई लगातार लड़ी जा रही है। इस दौरान ज्ञानेन्द्र मोहन अवस्थी, डीके चौहान, बीके श्रीवास्तव, आरके जुनेजा, अजय सिंह, संजीव गर्ग आदि ने सभा को सम्बोधित किया। सांयकाल फल व मिष्ठान वितरित किया गया।

नि:शुल्क ़कानूनी परामर्श दिया

झाँसी : सारथी सामाजिक संस्थान द्वारा नि:शुल्क ़कानूनी परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। इसमें घरेलू कामगारों को उनके अधिकारों की जानकारी दी गई। शिविर में पारिवारिक विवाद, दहेज समस्या, मृतक आश्रित नौकरी, पेंशन विवाद आदि पर परामर्श दिया गया। इस मौके पर एएन गुप्ता, पूजा गुप्ता, राजेन्द्र कुमार, रामकुमार, उर्मिला, आशीष कुमार आदि मौजूद रहे। अन्त में वन्दना गुप्ता ने आभार व्यक्त किया।

लोगो : धर्म

:::

फोटो

:::

कलियुग में मोक्षदायिनी है रामकथा

झाँसी : भारत माता मन्दिर में चल रही रामकथा का आज समापन हो गया। रामेश्वर दास शास्त्री ने प्रवचन करते हुए रामकथा को कलियुग में मोक्षदायिनी बताया। महावीर दास ने रामकथा को जीवात्मा को परमात्मा से मिलाने वाला बताया। अन्त में कपूर सिंह चन्देल ने आभार व्यक्त किया।

असमानता के ख़्िाला़फ संघर्ष सिखाता धम्म

झाँसी : भारतीय बौद्ध महासभा की धम्म-गोष्ठी का आयोजन प्रभुदयाल आदिम के मुख्य आतिथ्य व काशीराम बौद्ध की अध्यक्षता में हुआ। मुख्य अतिथि ने कहा कि धम्म परलोक नहीं, बल्कि लोक सुधारने की शिक्षा एवं असमानता के ख़्िाला़फ संघर्ष करना सिखाता है। इस अवसर पर हरीदास सुमन, हरचरन लाल बौद्ध, सीताराम अहिरवार, गंगाराम अहिरवार, बाबूलाल चंचल, चन्द्रावती सुमन, प्रेमकुमारी, कौशल्या आदिम आदि ने विचार व्यक्त किये।

फाइल : नोमान

समय : 8:10

20 अप्रैल 2014

chat bot
आपका साथी