स्वामी विवेकानंद के विचारों को आत्मसात करें युवा

स्वामी विवेकानंद की जयंती युवा दिवस के रूप में रविवार को जिले में जगह-जगह मनाई गई। इसको लेकर स्कूल-कालेजों में संगोष्ठी निबंध व भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि युवा स्वामी विवेकानंद के विचारों को आत्मसात कर देश को अग्रसर करें।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 12 Jan 2020 09:38 PM (IST) Updated:Sun, 12 Jan 2020 09:38 PM (IST)
स्वामी विवेकानंद के विचारों को आत्मसात करें युवा
स्वामी विवेकानंद के विचारों को आत्मसात करें युवा

जागरण संवाददाता, जौनपुर : स्वामी विवेकानंद की जयंती युवा दिवस के रूप में रविवार को जिले में जगह-जगह मनाई गई। इसको लेकर स्कूल-कालेजों में संगोष्ठी, निबंध व भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि युवा स्वामी विवेकानंद के विचारों को आत्मसात कर देश को अग्रसर करें।

स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज मड़ियाहूं का वार्षिकोत्सव समारोह पूर्वक मनाया गया। मुख्य अतिथि सांसद मछलीशहर बीपी सरोज व विशिष्ट अतिथि भाजपा मछलीशहर जिलाध्यक्ष रामविलास पाल ने दीप प्रज्ज्वलित किया। विद्यालय के अध्यक्ष पूर्व विधायक राजदेव सिंह व प्रबंधक राम लखन पांडेय ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संघचालक मुरली पाल व संचालन दिनेश पाल ने किया। आभार प्रधानाचार्य विनोद तिवारी ने व्यक्त किया।

टीडी इंटर कालेज में आयोजित समारोह का शुभारंभ प्रधानाचार्य डा.वीरेंद्र प्रताप सिंह ने किया। शिक्षक मनोज कुमार, डा.सुनील कुमार सिंह ने स्वामी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। संचालन मनोज कुमार व डा.सुनील कुमार सिंह ने किया।

पूर्वाचल विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में स्वामी विवेकानंद जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई गई। मुख्य अतिथि अनुप्रयुक्त सामाजिक विज्ञान एवं मानविकी संकाय के अध्यक्ष डा.मनोज मिश्र, एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी डा. विनय वर्मा ने संबोधित किया। संचालन डा.रजनीश भाष्कर ने किया।

राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर दिव्य प्रेम सेवा मिशन इकाई द्वारा विवेकानंद जयंती एवं सेवा मिशन स्थापना दिवस के अवसर पर वृद्धा आश्रम पानदरीबा प्रेमराजपुर में स्थाई निवास कर रहे बुजुर्गो को दिन में भोजन कराया गया। इस मौके पर मिशन के सदस्य संजय सिंह, जनार्दन सिंह, पंकज सिंह, पवन सिंह, वृजेश सिंह, सत्य प्रकाश सिंह, संजय अष्ठाना, राकेश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। गौराबादशाहपुर के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में स्वामी विवेकानंद की जयंती पर पूर्व छात्र सम्मेलन का आयोजन हुआ। पूर्व प्रवक्ता कैलाशनाथ सिंह, उमेश सिंह ने भी संबोधित किया। आभार प्रधानाचार्य कमलेश ने व्यक्त किया। हिदू युवा वाहिनी महाराजगंज द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती समारोह प्राथमिक विद्यालय सवंसा महाराजगंज में मनाई गई। हिदू युवा वाहिनी महाराजगंज के संयोजक महेश नारायण उपाध्याय ने उद्बोधन किया। केराकत में हिदू युवा वाहिनी के पदाधिकारियों ने युवा दिवस मनाया। इस मौके पर चंदन सेठ, विशाल कमलापुरी, आलोक सिंह, विशाल दुबे, बसंत गुप्ता, रोहित सिंह, गोरखनाथ राज, विनोद कुमार, अरविद कुमार आदि रहे। अध्यक्षता शुभम सेठ ने की। भारत विकास परिषद शाखा द्वारा भृगुनाथ पाठक के आवास पर जयंती मनाई गई। संस्था के अध्यक्ष अतुल जायसवाल ने आभार व्यक्त किया। आरडीएस पीजी कालेज भाऊपुर में रविवार को राष्ट्रीय युवा महोत्सव एवं प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि व बीएचयू के प्रो.डा.राकेश उपाध्याय रहे। जयंती पर हुई प्रतियोगिता :

जौनपुर: टीडी महिला कालेज में एनएसएस शिविर के दौरान वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डा.राजश्री सिंह की अध्यक्षता में राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया। पोस्टर प्रतियोगिता में शिल्पा मौर्या प्रथम, नेहा मिश्रा द्वितीय, निबंध में आस्था सिंह प्रथम, नीतू ने द्वितीय, भाषण प्रतियोगिता में कविता चौहान प्रथम, जान्हवी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। आभार कार्यक्रम अधिकारी डा.शालिनी सिंह ने व्यक्त किया। सरपतहां (जौनपुर): श्री गांधी स्मारक कालेज संकुल समोधपुर में रविवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती युवा दिवस के रूप में मनाई गई। इस दौरान इंटर कालेज में स्काउट गाइड के छात्रों ने जहां पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया वहीं पीजी कालेज में एनएसएस के छात्र-छात्रों ने रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया।

इंटर कालेज के प्रधानाचार्य व स्काउट-गाइड के जिला मुख्यायुक्त डा.रणजीत सिंह ने स्वामी विवेकानंद को युवा आदर्श करार दिया। उधर प्राचार्य डॉ.रणजीत कुमार पांडेय ने भी एनएसएस के प्रतिभागियों से विवेकानंद के आदर्शों पर चलने की अपील की। इंटर कालेज में आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान पर क्रमश: आदित्य तिवारी, धर्मेंद्र यादव व दिनेश पाल रहे। निर्णायक विनय तिवारी, धर्मदेव शर्मा व रविकांत दुबे रहे।

chat bot
आपका साथी