पटाखे से युवक व मासूम झुलसे

जासं, जौनपुर: दीपावली के अवसर पर पटाखे की चपेट में आकर सिकरारा में एक बालक और शाहगंज में एक युवक झुलस गया। सिकरारा थाना क्षेत्र के शेखपुर गांव निवासी नंदलाल यादव का छ: वर्षीय पुत्र पटाखों को घर के चूल्हे में डाल दिया। चूल्हे में पड़ी आग से पटाखे जल गए और उसकी संपर्क में आकर वह जल गया। परिजन उसे तुरंत मछलीशहर सीएचसी लेकर आये जहां उसकी स्थिति में सुधार नही देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 09 Nov 2018 06:28 PM (IST) Updated:Fri, 09 Nov 2018 06:28 PM (IST)
पटाखे से युवक व मासूम झुलसे
पटाखे से युवक व मासूम झुलसे

जासं, जौनपुर: दीपावली के अवसर पर पटाखे की चपेट में आकर सिकरारा में बालक और शाहगंज में युवक झुलस गए। सिकरारा थाना क्षेत्र के शेखपुर गांव निवासी नंदलाल यादव का छ: वर्षीय पुत्र पटाखों को घर के चूल्हे में डाल दिया। चूल्हे में पड़ी आग से पटाखे जल गए और उसकी संपर्क में आकर वह जल गया। परिजन उसे तुरंत मछलीशहर सीएचसी लेकर आये जहां उसकी स्थिति में सुधार न देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

उधर आजमगढ़ जनपद के पवई थानान्तर्गत भदसार गांव निवासी प्रवेश कुमार यादव (22) गुरुवार की रात आतिशबाजी कर रहा था। पटाखा जलाते समय उसका चेहरा गम्भीर रूप से झुलस गया। उसका उपचार नगर के एक निजी चिकित्सालय में चल रहा है।

chat bot
आपका साथी