राष्ट्र की अर्थव्यवस्था का विकास ही शांति का सूचक

टीडी पीजी कालेज के मिलिट्री साइंस विभाग में शनिवार को समसामयिक राष्ट्रीय सुरक्षा विषयों पर आधारित व्याख्यान का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता सिघानिया विश्वविद्यालय राजस्थान के पूर्व कुलपति प्रोफेसर डा.अशोक कुमार सिंह ने अपना विचार व्यक्त किया। उन्होंने विश्व शांति में अवधारणा को स्पष्ट करते हुए कहा कि विश्व में शांति सेना मात्र से स्थापित नहीं की जा सकती वरन राष्ट्र की अर्थव्यवस्था का विकास ही शांति का सूचक सिद्ध हो सकती हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Jan 2020 07:55 PM (IST) Updated:Sat, 25 Jan 2020 07:55 PM (IST)
राष्ट्र की अर्थव्यवस्था का विकास ही शांति का सूचक
राष्ट्र की अर्थव्यवस्था का विकास ही शांति का सूचक

जासं, जौनपुर : टीडी पीजी कालेज के मिलिट्री साइंस विभाग में शनिवार को समसामयिक राष्ट्रीय सुरक्षा विषयों पर आधारित व्याख्यान का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता सिघानिया विश्वविद्यालय राजस्थान के पूर्व कुलपति प्रोफेसर डा.अशोक कुमार सिंह ने विचार व्यक्त किया। उन्होंने विश्व शांति में अवधारणा को स्पष्ट करते हुए कहा कि विश्व में शांति, सेना मात्र से स्थापित नहीं की जा सकती, वरन राष्ट्र की अर्थव्यवस्था का विकास ही शांति का सूचक सिद्ध हो सकती है। एसोसिएट प्रोफेसर डा.शिखा श्रीवास्तव ने समसामयिक राष्ट्रीय सुरक्षा विषयों पर व्याख्यान दिया। इस मौके पर डा.शैलेंद्र नाथ सिंह, डा.हिमांशु सिंह, डा.धर्मेंद्र सिंह, डा.संतोष सिंह, शिवेश, आशीष, मुकेश, राहुल सेठ, शिखर कांत आदि रहे।

chat bot
आपका साथी