विश्वेशरैया की उपलब्धियां विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायी

जागरण संवाददाता मल्हनी (जौनपुर) वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में बुधवार को इंजीनिय

By JagranEdited By: Publish:Wed, 15 Sep 2021 08:30 PM (IST) Updated:Thu, 16 Sep 2021 12:00 AM (IST)
विश्वेशरैया की उपलब्धियां विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायी
विश्वेशरैया की उपलब्धियां विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायी

जागरण संवाददाता, मल्हनी (जौनपुर) : वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में बुधवार को इंजीनियर्स-डे उत्साहपूर्वक मनाया गया।

उमानाथ सिंह इंजीनियरिग संकाय के अध्यक्ष प्रोफेसर बीबी तिवारी ने विश्व प्रसिद्ध इंजीनियर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के मूर्ति पर माल्यार्पण किया। कहा कि भारत रत्न से सम्मानित विश्वेश्वरैया ने चीफ़ इंजीनियर और दीवान के पद पर कार्य करते हुए मैसूर राज्य को मैसूर बैंक, मलनाद सुधार योजना, इंजीनियरिग कालेज, बंगलोर जैसी संस्थाओं व योजनाओं का उपहार दिया।

इंजीनियरिग के पूर्व संकाय अध्यक्ष प्रोफेसर अशोक कुमार श्रीवास्तव ने कहा विश्वेश्वरैया ने मैसूर विश्वविद्यालय और पावर स्टेशन बनाने के लिए उत्कृष्ट योगदान दिया। डाक्टर संतोष कुमार ने छात्रों को बताया कि विश्वेश्वरैया का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणादायी है।

इस मौके पर प्रोफेसर देवराज सिंह, डाक्टर रजनीश भास्कर, डाक्टर अमरेंद्र कुमार सिंह, डाक्टर शैलेष कुमार प्रजापति, दीपक कुमार सिंह, सत्यम कुमार उपाध्याय, सीपी सिंह, श्याम त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी