क्षय रोग लाइलाज नहीं, 2025 तक जड़ से करेंगे खत्म

ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति संस्था की ओर से गोद

By JagranEdited By: Publish:Thu, 18 Aug 2022 07:52 PM (IST) Updated:Thu, 18 Aug 2022 07:52 PM (IST)
क्षय रोग लाइलाज नहीं, 2025 तक जड़ से करेंगे खत्म
क्षय रोग लाइलाज नहीं, 2025 तक जड़ से करेंगे खत्म

क्षय रोग लाइलाज नहीं, 2025 तक जड़ से करेंगे खत्म

जागरण संवाददाता, सिंगरामऊ (जौनपुर): ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की ओर से गोद लिए गए उपचाराधीन क्षय रोगियों में जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने गुरुवार को पोषण सामग्री वितरित की। उन्होंने कहा कि क्षय रोग लाइलाज नहीं है। इसे वर्ष 2025 तक हरहाल में जड़ से खत्म किया जाएगा। इसके लिए सरकार अभियान चला रही है।समिति का चार अगस्त को निक्षय पोर्टल पर कम्युनिटी सपोर्ट टू टीबी पेशेंट के माध्यम से निक्षय मित्र के रूप में पंजीकरण हुआ है। 16 अगस्त को बदलापुर ब्लाक के 105 क्षय रोगियों को गोद लिया। जिसमें से बाल वर्ग के 11, वयस्क पुरुष 59 तथा 35 वयस्क महिलाएं हैं। इस दौरान सीएमओ डाक्टर लक्ष्मी सिंह ने 'हम होंगे कामयाब' गीत गाकर क्षय उपचाराधीनों का उत्साह बढ़ाया। समिति की अध्यक्ष अंजू सिंह ने बताया कि समिति 20 वर्ष से क्षय रोगियों की सेवा में लगी है। तीन वर्ष से गोद लेकर उन्हें पोषण सहयोग दिया जा रहा है। इस समय 105 क्षय रोगियों को संस्था ने गोद लिया है।

chat bot
आपका साथी