पति, सास व ससुर पर दहेज हत्या का मुकदमा, गिरफ्तार

दतांव गांव में मंगलवार दोपहर में 22 वर्षीय विवाहिता रंजना यादव ने बंद कमरे में फांसी लगा लिया था। मृतका के पिता ने ससुराल पक्ष के तीन लोगों पर दहेज में गाड़ी न मिलने पर मारने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया जिसके बाद पुलिस ने पति समेत सास व ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अजय यादव की शादी 2019 में सिकरारा थाना क्षेत्र के मेहदीमेंसिल गांव के कन्हैया लाल की पुत्री रंजना यादव के साथ हुई थी। मंगलवार दोपहर के बाद रंजना छत पर बने कमरे में फांसी लगा ली थी। सूचना पर पहुंचे मृतका के

By JagranEdited By: Publish:Wed, 01 Jul 2020 10:54 PM (IST) Updated:Wed, 01 Jul 2020 10:54 PM (IST)
पति, सास व ससुर पर दहेज हत्या का मुकदमा, गिरफ्तार
पति, सास व ससुर पर दहेज हत्या का मुकदमा, गिरफ्तार

जासं, बरसठी (जौनपुर): दतांव गांव में मंगलवार को दोपहर में 22 वर्षीय विवाहिता रंजना यादव ने फांसी लगा ली थी। मृतका के पिता ने ससुराल पक्ष के तीन लोगों पर दहेज में गाड़ी न मिलने पर मारने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया। जिसके बाद पुलिस ने पति समेत सास व ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

आरोप है कि अजय यादव की शादी 2019 में सिकरारा थाना क्षेत्र के मेहदीमेंसिल गांव के कन्हैया लाल की पुत्री रंजना यादव के साथ हुई थी। मंगलवार को दोपहर बाद रंजना छत पर बने कमरे में फांसी लगा ली थी। सूचना पर पहुंचे मृतका के पिता ने दहेज में बुलेट गाड़ी न मिलने पर प्रताड़ना का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि दहेज को लेकर उनकी पुत्री को हमेशा परेशान किया जाता था, जिससे आजिज आकर उसने फांसी लगा जान दे दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर पति अजय कुमार, सास हीरावती देवी ससुर पारस नाथ को गिरफ्तार कर लिया।

chat bot
आपका साथी