एसिड अटैक के तीन आरोपित गिरफ्तार

सरायख्वाजा गांव में भूमि विवाद में महिला पर तेजाब फेंकने के मामले में तीन आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान कर दिया। हालांकि उपचार के दौरान तेजाब से जलने की पुष्टि नहीं की गई है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 03 Jan 2019 06:29 PM (IST) Updated:Thu, 03 Jan 2019 06:29 PM (IST)
एसिड अटैक के तीन आरोपित गिरफ्तार
एसिड अटैक के तीन आरोपित गिरफ्तार

जासं, मल्हनी (जौनपुर): सरायख्वाजा गांव में भूमि विवाद में महिला पर तेजाब फेंकने के मामले में तीन आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान कर दिया। हालांकि उपचार के दौरान तेजाब से जलने की पुष्टि नहीं की गई है। सरायख्वाजा गांव की सुषमा पत्नी गुलाब का गांव के ही कुछ लोगों से भूमि संबंधी विवाद चल रहा है। सुषमा का आरोप है कि उसके सुलह न करने पर विपक्षियों ने उसके ऊपर तेबाज फेंक दिया जिससे वह झुलस गई। जिला चिकित्सालय में मेडिकल मुआयना व उपचार में तेजाब से जलने की पुष्टि नहीं की गई। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर गुरुवार को आरोपित अवनीश यादव, जितेंद्र कश्यप व दिनेश यादव को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। थानाध्यक्ष निरीक्षक विनोद कुमार यादव ने बताया कि विवाद में आरोप-प्रत्यारोप चल रहा है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर बारीकी से सच्चाई का पता लगाया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी