लक्ष्य पचास हजार क्विंटल खरीद का, नहीं हुई बोहनी

सूबे की सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने के क्रम में मक्के का भी खरीद शुरू किया है। जागरूकता की कमी कहें या अनभिज्ञता, अन्नदाता लाभ पाने के लिए केंद्रों का नहीं पहुंच रहे हैं। खरीद शुरू हुए पांच दिन बीत गए लेकिन अभी तक बोहनी तक नहीं हुई। जनपद में पचास हजार ¨क्वटल मक्का खरीद का लक्ष्य है। इसके लिए पांच केंद्र खोले गए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Nov 2018 06:37 PM (IST) Updated:Mon, 19 Nov 2018 06:37 PM (IST)
लक्ष्य पचास हजार क्विंटल खरीद का, नहीं हुई बोहनी
लक्ष्य पचास हजार क्विंटल खरीद का, नहीं हुई बोहनी

जागरण संवाददाता, जौनपुर : सूबे की सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने के क्रम में मक्के की भी खरीद शुरू की है। जागरूकता की कमी कहें या अनभिज्ञता, अन्नदाता लाभ पाने के लिए केंद्रों का नहीं पहुंच रहे हैं। खरीद शुरू हुए पांच दिन बीत गए लेकिन अभी तक बोहनी तक नहीं हुई। जनपद में पचास हजार ¨क्वटल मक्का खरीद का लक्ष्य है। इसके लिए पांच केंद्र खोले गए हैं।

'जौनपुरी मक्का'का देश में अलग पहचान है। शासन-प्रशासन की उपेक्षा के चलते जिले का प्रसिद्ध उत्पाद संकट में पड़ा गया है। ढाई दशक पूर्व तक एक लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल में मक्के के खेती की जाती थी लेकिन अन्य फसलों की तुलना में उत्पादन न बढ़ने और उत्पाद का उचित मूल्य कम होने के कारण किसान पारंपरिक खेती से मुंह मोड़ने लगे हैं।

किसानों की आय दोगुनी करने के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयास के क्रम में मक्के की खरीद का भी निर्णय लिया गया है। मक्के का समर्थन मूल्य 1700 रुपये प्रति ¨क्वटल घोषित किया गया है। प्रभारी मक्का खरीद अधिकारी व अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व आरपी मिस्त्र ने क्रय आदेश आने के बाद उप निदेशक कृषि की सलाह पर मक्का उत्पादन वाले क्षेत्रों में क्रय केंद्र खोल दिए गए हैं। किसानों को आरटीजीएस के माध्यम से उनके खाते में भुगतान किया जाना है। जिले में 15 नवंबर से खरीद के लिए केंद्र खुले हैं लेकिन अभी तक एक भी किसान उत्पाद लेकर नहीं आए। जनपद में मक्के की खेती का आंकड़ा:-

मक्के की खेती-47130 हेक्टेयर

मक्के का उत्पादन-73681 ¨क्वटल

सरकार द्वारा समर्थन मूल्य-1700 रुपये प्रति ¨क्वटल

खरीद का लक्ष्य- 50000 ¨क्वटल

मक्के की खरीद हेतु केंद्रों की संख्या-05 जनपद में मक्का खरीद के लिए उप निदेशक कृषि की सलाह पर शाहगंज, मुंगराबादशाहपुर, सदर, बदलापुर और बरसठी में केंद्र बनाया गया है। निर्धारित केंद्र 15 नवंबर से खुल गए हैं। किसान आन लाइन पंजीकरण कराकर लाभ प्राप्त करें।

महेश श्रीवास्तव

उपसंभागीय विपणन अधिकारी

chat bot
आपका साथी