कुएं में कूदकर व्यक्ति ने दी जान

पुरेवं बाजार के नजदीक रविवार की सुबह एक व्यक्ति ने कुएं में कूदकर जान दे दी। आत्महत्या का कारण पारिवारिक कलह बताया जा रहा है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छानबीन कर रही है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 08 Dec 2019 05:27 PM (IST) Updated:Sun, 08 Dec 2019 05:27 PM (IST)
कुएं में कूदकर व्यक्ति ने दी जान
कुएं में कूदकर व्यक्ति ने दी जान

जागरण संवाददाता, जलालपुर (जौनपुर): पुरेवं बाजार के नजदीक रविवार की सुबह एक व्यक्ति ने कुएं में कूदकर जान दे दी। आत्महत्या का कारण पारिवारिक कलह बताया जा रहा है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छानबीन कर रही है।

मूलत: मोजरा गांव निवासी साहब लाल विश्वकर्मा (45) पुरेवं बाजार में फर्नीचर की दुकान चलाते थे। वहीं मकान बनवाकर परिवार के साथ रहते थे। बाजारवासियों का कहना है कि शनिवार की रात व रविवार की सुबह साहब लाल ने छककर शराब पी। नशे की हालत में घर पहुंचा तो किसी बात को लेकर उसका स्वजनों से विवाद हो गया। इसके बाद वह क्षुब्ध होकर घर से निकला और पुरेवं व केरांव गांव की सरहद पर झाड़ियों के मध्य स्थित कुएं में कूद गया। इसकी जानकारी लोगों को हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गहरे और काफी पानी भरे कुएं से जेसीबी की मदद से कंटिया डालकर शव को निकलवाया।

chat bot
आपका साथी