मानवता की सेवा सबसे बड़ा धर्म

जिला जज ओम प्रकाश त्रिपाठी ने मानवता को सबसे बड़ा धर्म बताया। वे शनिवार को नगर के ग्रैंड-लान में जेसीआई शाहगंज-संस्कार के तीसरे शपथ-ग्रहण समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 09 Feb 2019 06:47 PM (IST) Updated:Sat, 09 Feb 2019 06:47 PM (IST)
मानवता की सेवा सबसे बड़ा धर्म
मानवता की सेवा सबसे बड़ा धर्म

जागरण संवाददाता, शाहगंज (जौनपुर): जिला जज ओम प्रकाश त्रिपाठी ने मानवता को सबसे बड़ा धर्म बताया। वे शनिवार को नगर के ग्रैंड-लान में जेसीआई शाहगंज-संस्कार के तीसरे शपथ-ग्रहण समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। श्री त्रिपाठी ने कहा कि समाज के दबे कुचलों की सेवा करना न सिर्फ हमारा नैतिक दायित्व है बल्कि यह हमारी मूल जिम्मेदारी भी है। सारेगामापा लिटिल चैंप की प्रतिभागी विदुषी वर्मा व ऐश्वर्य पालीवाल ने स्वागत-गीत प्रस्तुत किया। विशिष्ट अतिथि जोन डायरेक्टर आलोक सेठ, जोन उपाध्यक्ष अभिनव चौरसिया तथा मंडल निदेशक गुलाम साबिर ने भी संबोधित किया। संचालन एखलाक खान व राहुल राज मिश्र ने संयुक्त रूप से किया। आभार नवनिर्वाचित अध्यक्ष पंकज ¨सह व सचिव हसन मेंहदी ने संयुक्त रूप से व्यक्त किया।

chat bot
आपका साथी