पुजारी के स्वजन की आंखों से निकले आंसू, दिल में अब भी दहक रहे अंगारे

चक मिर्जापुर इब्राहिमाबाद निवासी कृष्ण कुमार यादव उर्फ

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Sep 2021 06:53 PM (IST) Updated:Tue, 07 Sep 2021 06:53 PM (IST)
पुजारी के स्वजन की आंखों से निकले आंसू, दिल में अब भी दहक रहे अंगारे
पुजारी के स्वजन की आंखों से निकले आंसू, दिल में अब भी दहक रहे अंगारे

जागरण संवाददाता, सिकरारा (जौनपुर): चक मिर्जापुर इब्राहिमाबाद निवासी कृष्ण कुमार यादव उर्फ पुजारी की पुलिस कस्टडी में मौत के मामले में न्यायालय ने मंगलवार को फरार चल रहे आरोपित नौ पुलिस कर्मियों के विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया। इसकी जानकारी होते ही स्वजन भावुक हो गए। उनकी आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े, कितु दिल में अंगारे दहक रहे हैं। मां सत्ता देवी ने कहा कलेजे को ठंडक उसी दिन मिलेगी, जिस दिन अदालत मेरे बेटे को बेरहमी से पीटकर मार डालने वाले पुलिसकर्मियों को सजा सुनाएगी।

भाई अजय कुमार यादव ने कहा कि उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। उन्होंने कहा कि कोर्ट के आदेश का अनुपालन करते हुए पुलिस आरोपित पुलिस कर्मियों को जल्द गिरफ्तार कर लेगी। ऐसा नहीं हुआ तो वे फिर हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। उन्होंने कहा कि कोर्ट ने यह भी कहा है कि क्यों न तत्कालीन पुलिस अधीक्षक पर आपराधिक षड्यंत्र रचने का मुकदमा कायम कर मामले की सीबीआइ जांच कराई जाए। कोर्ट के आदेश की खबर लगने पर मां सत्ता देवी कृष्ण कुमार उर्फ पुजारी के चित्र से लिपटकर रोने लगीं। सांत्वना देने आए थे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव

कृष्ण कुमार उर्फ पुजारी यादव की हिरासत में मौत के बाद पीड़ित परिवार को सांत्वना देने 25 फरवरी को उनके घर सपा सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी पहुंचे थे। उन्होंने परिवार पार्टी फंड से पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता भी दी थी। भरोसा दिलाया था कि न्याय की लड़ाई में पार्टी उनके साथ हमेशा खड़ी रहेगी। ग्रामीणों ने हाईवे जाम कर पुलिस पर किया था पथराव

कृष्ण कुमार यादव उर्फ पुजारी की कस्टोडियल डेथ के बाद पुलिस कर्मियों के अस्पताल में शव फेंककर भाग जाने से आक्रोशित ग्रामीणों ने 12 फरवरी को सुबह करीब छह घंटे तक इब्राहिमाबाद मोड़ पर जौनपुर-रायबरेली हाईवे जाम कर पथराव किया था। इसमें सीओ जितेंद्र दुबे, एसआइ जय सिंह सिर में पत्थर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे। आधा दर्जन अन्य पुलिसकर्मी चोटिल हुए थे।

chat bot
आपका साथी