रमजान में लीजिए खास पावरोटी का जायका

जागरण संवाददाता, जौनपुर: रामजान में आम से लेकर खास लोगों तक जो चीज सहरी में सबसे अधिक

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 May 2018 09:57 PM (IST) Updated:Tue, 22 May 2018 10:40 PM (IST)
रमजान में लीजिए खास पावरोटी का जायका
रमजान में लीजिए खास पावरोटी का जायका

जागरण संवाददाता, जौनपुर: रामजान में आम से लेकर खास लोगों तक जो चीज सहरी में सबसे अधिक शामिल की जाती है वो पावरोटी है। इन दिनों जिले भर में खास तरह की ब्रेड बनाई जाती है। तरह-तरह के आकार और जायके में इसे तैयार किया जाता है। दुकानों से लेकर ठेलों पर बेचे जाने वाली ये ब्रेड बिल्कुल ताजा रहती है।

बेकरियों में इन दिनों सबसे अधिक पावरोटी का ही निर्माण हो रहा है। सहरी के वक्त चाय के साथ या दूसरे तरीके से इसका अधिक सेवन किया जाता है। आम दिनों की तुलना में रमजान में बनने वाली ब्रेड कुछ अलग होती है। आकर्षण देने के लिए इसका आकार भी बदल दिया जाता है। मछली, गेंद, पराठा, गोल, चौकोर और तिकोने आकार में इसका निर्माण किया जाता है। इसका स्वाद भी सामान्य नहीं होता। इसमें दूध, क्रीम, चीनी, घी की मात्रा अधिक रहती है। मुलायम इतनी कि दबाने पर टूटती भी नहीं। ऐसा नहीं है कि इसको सिर्फ रोजेदार या मुस्लिम परिवार ही खरीदते हैं, इसकी अलग गुणवत्ता को देखते हुए ¨हदू परिवार भी चाव से प्रयोग में लेते हैं। इसकी कीमत भी 1 रुपया से लेकर 10 रुपये तक होती है। रमजान का चांद होते ही गांव-मोहल्ले में ठेले पर फेरी लगनी शुरू हो जाती है। नवाब यूसुफ रोड स्थित बेकरी संचालक अब्बास ने बताया कि रमजान में ब्रेड की खपत बढ़ जाती है। इस महीने खास तौर पर इसे तैयार किया जाता है। लोग खूब पसंद करते हैं। ब्रेड लेने पहुंचे इरशाद मंसूरी ने बताया कि बिना इसके सहरी कैसी। बच्चे तो रात में आधी वैसे ही खा जाते हैं। ये सबकी पसंद है। मख्दूमशाह अढ़न निवासी मोहम्मद आफाक ने बताया कि यह एक अच्छी खुराक होती है। सहरी में ब्रेड मिल जाए तो बहुत ज्यादा सोचना नहीं पड़ता।

chat bot
आपका साथी