खरका तिराहा गोलीकांड मामले में किया आत्मसमर्पण

जागरण संवाददाता जौनपुर खरका तिराहा पर 16 सितंबर की शाम पांच बजे हुई फायरिग के माम

By JagranEdited By: Publish:Fri, 20 Nov 2020 06:43 PM (IST) Updated:Fri, 20 Nov 2020 06:43 PM (IST)
खरका तिराहा गोलीकांड मामले में किया आत्मसमर्पण
खरका तिराहा गोलीकांड मामले में किया आत्मसमर्पण

जागरण संवाददाता, जौनपुर : खरका तिराहा पर 16 सितंबर की शाम पांच बजे हुई फायरिग के मामले में आरोपित दिव्यांश सिंह निवासी खमपुर वीरभानपुर बक्सा ने सीजेएम की अदालत में शुक्रवार को आत्मसमर्पण कर दिया। कोर्ट ने आरोपित को 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। आरोपित के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी था।

मामले में एक पक्ष से अजय यादव ने अभिषेक राय व पुष्पेंद्र निषाद समेत छह आरोपितों के खिलाफ तथा दूसरे पक्ष से रविकांत राय ने छात्रनेता हर्षित सिंह समेत पांच आरोपितों के खिलाफ 307 व अन्य धाराओं में एफआइआर दर्ज कराया था। दिव्यांश इसी मामले में आरोपित है।

chat bot
आपका साथी