छात्रों ने आकर्षक विज्ञान मॉडल को किया प्रस्तुत

मार्डर्न कांवेंट स्कूल मनेछा में रविवार को बाल मेला व विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्रों ने एक से बढ़कर एक आकर्षक विज्ञान माडल की प्रस्तुति की।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 Feb 2020 05:24 PM (IST) Updated:Tue, 11 Feb 2020 05:24 PM (IST)
छात्रों ने आकर्षक विज्ञान मॉडल को किया प्रस्तुत
छात्रों ने आकर्षक विज्ञान मॉडल को किया प्रस्तुत

जासं, खेतासराय (जौनपुर): मार्डर्न कांवेंट स्कूल मनेछा में रविवार को बाल मेला व विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्रों ने एक से बढ़कर एक आकर्षक विज्ञान माडल की प्रस्तुति की। इसमें लगे सुप्रीम कोर्ट, स्मार्ट सिटी, पर्यावरण, झरना, जेसीबी, गिटार व स्कूल मॉडल अलग संदेश दे रहे थे। बाल मेला में बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का स्टाल लगाया गया था। जहां पर अभिभावकों ने व्यंजनों का जायका लेते हुए तारीफ की। मुख्य अतिथि नगर पंचायत चेयरमैन वसीम अहमद ने कहा कि छात्रों की प्रतिभा को निखारने का विज्ञान प्रदर्शनी माध्यम है।

श्री अहमद ने कहा कि सपनों का उड़ान भरने तथा अपने वास्तविक सपनों को अन्य बच्चों के साथ साझा करने का अच्छा अवसर होता है, जहां प्रतिस्पर्धा का तनावपूर्ण वातावरण नहीं रहता है। इसके बजाय आनंद का माहौल होता है। श्री अहमद ने छात्रों के प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि विज्ञान मेले में बच्चों की प्रतिभा का अवलोकन करने का एक माध्यम है। बच्चों में किस प्रकार की प्रतिभा छिपी उसकी झलक देखी जा सकती है। इसके अलावा बाल मेला व विज्ञान प्रदर्शनी में डा.वाहिद, डा.साजिद व डा.आकिल द्वारा फ्री चिकित्सा शिविर का लगाया गया। इस मौके पर बाल मेला व विज्ञान प्रदर्शनी में स्टाल लगाने व विज्ञान प्रदर्शनी में मॉडल बनाने वाले विद्यार्थी मुख्य रूप से सलवा, सारिक, सक्षम विश्वकर्मा, नेहा मिश्रा, तस्नीम, आर्दई, सऱफरा•ा व इं़फ्रा का तारीफ करते हुए स्कूल के प्रबंधन आबिद ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मेले व विज्ञान प्रदर्शनी से बच्चों का बौद्धिक व सामाजिक विकास होता है। इस दौरान राशिद, सैयद तारीक इंतेखाब, शिवानी, रुखसार, मो. सरफरा•ा, राशिद, मोनू गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी