बलिदानी राजेश सिंह के नाम से जाना जाएगा सिद्दीकपुर-जमुहाई मार्ग

जागरण संवाददाता मल्हनी(जौनपुर) राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Sep 2020 08:43 PM (IST) Updated:Sat, 19 Sep 2020 05:12 AM (IST)
बलिदानी राजेश सिंह के नाम से जाना जाएगा सिद्दीकपुर-जमुहाई मार्ग
बलिदानी राजेश सिंह के नाम से जाना जाएगा सिद्दीकपुर-जमुहाई मार्ग

जागरण संवाददाता, मल्हनी(जौनपुर): राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव, पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह, जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह व बलिदानी राजेश सिंह के पिता राजेंद्र प्रसाद सिंह की मौजूदगी में शुक्रवार को सिद्दीकपुर-जमुआही मार्ग का नामकरण बलिदानी सैनिक राजेश सिंह मार्ग किया गया।

मंत्री ने कहा कि भारतीय सैनिक जिस तरह सीमा पर अपनी जान जोखिम में डाल देश की रक्षा कर रहे हैं, उसे शब्दों में बयां नहीं किय जा सकता। राजेश वर्ष 2017 में उरी आतंकवादी हमले के दौरान बलिदान हो गए थे। जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने एसडीएम को निर्देश दिया कि बलिदानी की प्रतिमा भी स्थापित कराएं। प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत बनी सड़क में हुए गड्ढों को तत्काल भरें। इस दौरान अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी राधाकृष्ण समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। उधर, करंजाकला ब्लाक के भाकुरा गांव में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। शिक्षाविद डा.आदित्य कुमार सिंह ने मांग की पूर्वांचल विश्वविद्यालय में बलिदानी राजेश सिंह के नाम पर एक भवन बनाया जाय, जिससे भावी पीढ़ी भी अमर बलिदानी के व्यक्तित्व के बारे में जान सके। जहां श्रीकांत सोलंकी, अभिमन्यू सिंह, मैंन बहादुर सिंह, मनोज उपाध्याय, जय प्रकाश सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी