बसपा संसदीय दल के नेता पद से हटाए गए श्याम सिंह यादव

जौनपुर के सांसद श्याम सिंह यादव को बसपा संसदीय दल के नेता के दायित्व से बुधवार को मुक्त कर दिया गया। पार्टी नेतृत्व ने उन्हें संगठन में नई जिम्मेदारी सौंपी है। इसकी पुष्टि बसपा के प्रदेश अध्यक्ष सांसद मुनकाद अली ने दैनिक जागरण द्वारा दूरभाष पर वार्ता के दौरान की। श्री यादव को संसदीय दल के नेता पद से मुक्त किए जाने से संबंधित कारण पूछे जाने पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इसका कोई विशेष कारण नहीं है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 06 Nov 2019 06:50 PM (IST) Updated:Wed, 06 Nov 2019 06:50 PM (IST)
बसपा संसदीय दल के नेता पद से हटाए गए श्याम सिंह यादव
बसपा संसदीय दल के नेता पद से हटाए गए श्याम सिंह यादव

जासं, जौनपुर: जौनपुर लोकसभा सीट के सांसद श्याम सिंह यादव को बुधवार को बसपा संसदीय दल के नेता पद से हटा दिया गया। पार्टी नेतृत्व ने उन्हें संगठन में नई जिम्मेदारी सौंपी है। इसकी पुष्टि बसपा के प्रदेश अध्यक्ष सांसद मुनकाद अली ने जागरण से हुई बातचीत के दौरान की। श्री यादव को संसदीय दल के नेता पद से मुक्त किए जाने से संबंधित कारण पूछे जाने पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इसका कोई विशेष कारण नहीं है। यह पार्टी की मुखिया के निर्देश के तहत लिया गया निर्णय है। पार्टी के संसदीय दल के नेता की जिम्मेदारी अब दानिश अली को सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि जौनपुर के सांसद श्री यादव को अब पूरे प्रदेश की सुरक्षित विधानसभाओं में यादव समाज को पार्टी से जोड़ने की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस संबंध में सांसद श्री यादव से संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन वार्ता नहीं हो सकी।

chat bot
आपका साथी