व्यक्ति की हत्या कर नहर में फेंका शव मिलने से सनसनी

भटहर गांव में शारदा सहायक खंड-39 नहर में शुक्रवार को हत्या कर फेंका गया व्यक्ति का शव दिखाई पड़ने से सनसनी फैल गई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 01 Jul 2022 05:35 PM (IST) Updated:Fri, 01 Jul 2022 05:35 PM (IST)
व्यक्ति की हत्या कर नहर में फेंका शव मिलने से सनसनी
व्यक्ति की हत्या कर नहर में फेंका शव मिलने से सनसनी

व्यक्ति की हत्या कर नहर में फेंका शव मिलने से सनसनी

जागरण संवाददाता, मीरगंज (जौनपुर): भटहर गांव में शारदा सहायक खंड-39 नहर में शुक्रवार को हत्या कर फेंका गया व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। देखने में करीब 50 वर्षीय लग रहे व्यक्ति के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। उसके दोनों हाथ कोहनी के पास से कटे हुए हैं। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।

दोपहर करीब डेढ़ बजे नहर में मुंगराबादशाहपुर की तरफ से औंधे मुंह बहता हुआ आया शव सरपत के झुरमुट में फंसा देखकर कुछ ग्रामीणों ने शोर मचाया। मौके जुटे ग्रामीणों में से किसी ने थाने पर सूचना दी। थानाध्यक्ष बृजेश कुमार गुप्त, एसआइ संदीप शर्मा सहयोगियों के साथ मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला। मृत व्यक्ति के शरीर पर वस्त्र के नाम पर सिर्फ काले रंग का हाफ पैंट था। शव देखने से साफ जाहिर हो रहा था कि दो-तीन दिन पूर्व हत्या कर साक्ष्य मिटाने के लिए शव नहर में फेंक दिया गया। मौके पर जुटी भीड़ में से कोई भी मृत व्यक्ति की पहचान नहीं कर सका। पुलिस ने शिनाख्त के लिए वीडियो रिकार्डिंग व फोटोग्राफी कराने के बाद शव जिला अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया। थानाध्यक्ष ने कहा कि शिनाख्त के लिए शव को दो दिन मोर्चरी में रखा जाएगा। इसके बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मृत व्यक्ति की फोटो मुंगराबादशाहपुर व आसपास के अन्य थानों में शिनाख्त के लिए भेजी गई है। रास्ते में पड़ने वाले थानों की पुलिस से भी संपर्क किया जा रहा है कि यदि कोई व्यक्ति गुमशुदा हो तो उसका हुलिया उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट व शिनाख्त के बाद ही छानबीन आगे बढ़ पाएगी।

chat bot
आपका साथी