विद्यालय में पशुओं को किया बंद, सड़क पर पढ़ाई

बरन ताला खुलवा रहे पुलिस कर्मी से ग्रामीणों ने हाथापाई, नारे लगाए फसलों के बर्बाद होने से किसानों का टूट रहा धैर्य सड़क पर चली पाठशाला, नहीं बना मध्याह्न भोजन जागरण संवाददाता, बरईपार (जौनपुर): बर्बाद हो रही फसलों को देख किसानों का धैर्य टूटने लगा है। बुधवार को क्षेत्र के ग्रामीणों ने प्राथमिक विद्यालय नेवढि़या परिसर में बेसहारा पशुओं को बंद कर दिया। सड़क बच्चों को किसी तरह पढ़ाया गया। वहीं विद्यालय में ताला लगने के कारण मध्याह्न भोजन नहीं बना जिससे नन्हें-मुन्ने छात्र भूख से बिलबिलाते रहे। वहीं जबरन ताला खुलवाने का प्रयास कर रहे पुलिस कर्मी से ग्रामीणों ने हाथापाईं और नारेबाजी की।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 09 Jan 2019 05:53 PM (IST) Updated:Wed, 09 Jan 2019 11:25 PM (IST)
विद्यालय में पशुओं को किया बंद, सड़क पर पढ़ाई
विद्यालय में पशुओं को किया बंद, सड़क पर पढ़ाई

जागरण संवाददाता, बरईपार (जौनपुर) : बर्बाद हो रही फसलों को देख किसानों का धैर्य टूटने लगा है। बुधवार को क्षेत्र के ग्रामीणों ने प्राथमिक विद्यालय नेवढि़या परिसर में बेसहारा पशुओं को बंद कर दिया। सड़क पर बच्चों को किसी तरह पढ़ाया गया। वहीं विद्यालय में ताला लगने के कारण मध्याह्न भोजन नहीं बना जिससे नन्हें-मुन्ने छात्र भूख से बिलबिलाते रहे। जबरन ताला खुलवाने का प्रयास कर रहे पुलिस कर्मी से ग्रामीणों ने हाथापाईं और नारेबाजी की।

सिकरारा क्षेत्र में झुंड में विचरण कर रहे बेसहारा पशु खेतों में पहुंचकर लहलहाती फसल को नष्ट कर दे रहे हैं। भीषण ठंड में किसान रात में जागकर रखवाली कर रहे हैं। पशुओं से आजिज ग्रामीणों ने बुधवार की सुबह प्राथमिक विद्यालय नेवढि़या परिसर का ताला तोड़कर करीब 60 मवेशियों को अंदर घुसाकर बंद कर दिया।

प्रधानाध्यापक संदीप प्रजापति ने ग्रामीणों से पशुओं को विद्यालय में न छोड़ने को कहा, लेकिन ग्रामीण नहीं माने। प्रधानाध्यापक ने मामले की जानकारी विभाग के उच्चाधिकारियों को दिया। लेट-लतीफ पहुंचे शिक्षा विभाग के अधिकारी बिना पुलिस प्रशासन के ग्रामीणों के सामने बेबस नजर आए। दोपहर एक बजे थानाध्यक्ष सिकरारा धर्मेद्र पांडेय ने मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने जबरन विद्यालय का ताला खोलवाने का प्रयास किया तो उग्र ग्रामीणों ने नारेबाजी और प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान एक सिपाही से हाथापाई भी हो गई। ग्रामीणों के सामने पुलिस ्असहाय नजर आई। एसडीएम सदर ने कहा कि जल्द ही समस्या का समाधान किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी