रामलीला समिति ने पढ़ाया जागरूकता का पाठ

श्री दया नारायण लीला समिति कबूलपुर के तत्वाधान में मंगलवार को एक कार्यक्रम का आयोजन कर लोगों को जागरूकता का पाठ पढ़ाया गया। समिति के अध्यक्ष पत्रकार योगेश श्रीवास्तव ने अपने संक्षिप्त संबोधन में कहा कि दुर्घटना से देर ठीक है। इस बात को सभी को अपने जेहन में रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि सड़कों पर निर्धारित उम्र से कम किशोरों को वाहन चलाते देखा जाता है। ऐसे में प्रशासन के साथ ही उनके अभिभावकों की भी जिम्मेदारी है कि वे अपने पाल्यों को दुर्घटना का शिकार होने से बचाएं।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 Nov 2019 06:52 PM (IST) Updated:Tue, 26 Nov 2019 06:52 PM (IST)
रामलीला समिति ने पढ़ाया जागरूकता का पाठ
रामलीला समिति ने पढ़ाया जागरूकता का पाठ

जागरण संवाददाता, सिरकोनी (जौनपुर): श्री दया नारायण लीला समिति कबूलपुर के तत्वावधान में मंगलवार को एक कार्यक्रम का आयोजन कर लोगों को जागरूकता का पाठ पढ़ाया गया। समिति के अध्यक्ष पत्रकार योगेश श्रीवास्तव ने अपने संक्षिप्त संबोधन में कहा कि दुर्घटना से देर ठीक है। इस बात को सभी को अपने जेहन में रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि सड़कों पर निर्धारित उम्र से कम किशोरों को वाहन चलाते देखा जाता है। ऐसे में प्रशासन के साथ ही उनके अभिभावकों की भी जिम्मेदारी है कि वे अपने बच्चों दुर्घटना का शिकार होने से बचाएं।

समिति के वरिष्ठ पदाधिकारी जगन्नाथ चौहान, उमेश मिश्र, विनय श्रीवास्तव, अंकित श्रीवास्तव, रोमी श्रीवास्तव, अशोक गुप्ता आदि ने वहां उपस्थित लोगों को सुरक्षित यातायात के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। इस मौके पर दोपहिया वाहन चालकों को किसी भी परिस्थिति में बिना हेलमेट के वाहन न चलाए जाने की भी नसीहत दी गई।

chat bot
आपका साथी