छज्जा ढहने से राजगीर की मौत, दो की हालत गंभीर

केराकत कोतवाली क्षेत्र के कोहारी गांव में निर्माणाधीन मकान का छज्जा ढहने से एक श्रमिक की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 28 Mar 2019 05:46 PM (IST) Updated:Thu, 28 Mar 2019 10:26 PM (IST)
छज्जा ढहने से राजगीर की मौत, दो की हालत गंभीर
छज्जा ढहने से राजगीर की मौत, दो की हालत गंभीर

जागरण संवाददाता, थानागद्दी (जौनपुर): केराकत कोतवाली क्षेत्र के कोहारी गांव में निर्माणाधीन मकान का छज्जा ढहने से एक श्रमिक की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

वृहस्पतिवार को दोपहर कोहारी गांव में एक निर्माणाधीन मकान के छज्जे की ढलाई चल रही थी। मकान के तीसरे तल पर ढलाई के दौरान छज्जे का एक हिस्सा अचानक ढह गया। निर्माण कार्य में लगे तीन श्रमिक मंता यादव निवासी खर्गसेनपुर, लोरिक यादव निवासी बंबावन व बिदु निषाद निवासी बिहार नीचे गिर गए। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मकान मालिक तीनों को तुरत-फुरत निजी वाहन से उपचार के लिए अस्पताल लेकर भागा। वाराणसी ले जाते समय मंता यादव (50) की रास्ते में ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल लोरिक यादव व बिदु निषाद का निजी अस्पताल में अस्पताल में उपचार चल रहा है। मृत मंता यादव का शव घर पहुंचते की कोहराम मच गया। परिजनों के करुण क्रंदन से पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया। थानागद्दी पुलिस चौकी प्रभारी अरुण कुमार मिश्रा ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

chat bot
आपका साथी