जनता को गुमराह करते हैं नेता

प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार और भाजपा पर लगातार हमलावर राजग के घटक सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के मुखिया ओम प्रकाश राजभर ने शुक्रवार को नेताओं पर तंज कसे।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Nov 2018 07:17 PM (IST) Updated:Fri, 30 Nov 2018 07:17 PM (IST)
जनता को गुमराह करते हैं नेता
जनता को गुमराह करते हैं नेता

जागरण संवाददाता, जौनपुर: प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार और भाजपा पर लगातार हमलावर राजग के घटक सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के मुखिया ओम प्रकाश राजभर ने शुक्रवार को नेताओं पर तंज कसे। लोक निर्माण विभाग के डाक बंगले में पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि सभी नेताओं के एक-दूसरे से निजी संबंध हैं। हमारा अमित शाह, अखिलेश यादव, मायावती, शिवपाल यादव, लालू यादव समेत सभी से निजी सम्बंध है। साथ में कैंटीन में चाय पीते हैं। अपने फायदे के लिए बाहर नूरा-कुश्ती कर एक-दूसरे को कोसते हुए बाहर जनता को गुमराह करते हैं।

सूबे के काबीना मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने एक बार फिर राम मंदिर मुद्दे पर भाजपा को घेरा। कहा भाजपा सरकार राम मंदिर के लिए अध्यादेश कतई नहीं लाएगी। जनाकांक्षा और आस्था की बात करते हैं तो अध्यादेश लाएं किसने रोका है। खुद को बचाने के लिए कहती है कि अध्यादेश लाने में कांग्रेस रोड़ा अटका रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा की मंशा थी कि अयोध्या में भीड़ जुटाकर शोरगुल मचाएंगे तो मुसलमानों में उबाल आएगा जिससे ¨हदू मतदाता उसके पक्ष में लामबंद हो जाएंगे लेकिन मुसलमानों ने संयम से काम लेकर पानी फेर दिया। उन्होंने हम भी चाहते हैं कि राम मंदिर बने लेकिन देश की सभी मंदिरो पर पुजारी एससी-एसटी और ओबीसी बनाए जाने चाहिए।

chat bot
आपका साथी