ट्रेन लेट होने पर यात्रियों का हंगामा

शाहगंज (जौनपुर): स्थानीय रेलवे स्टेशन पर शनिवार को शाहगंज- बलिया पैसेंजर लेट होने से ना

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Jun 2018 10:47 PM (IST) Updated:Sat, 23 Jun 2018 10:47 PM (IST)
ट्रेन लेट होने पर  यात्रियों का हंगामा
ट्रेन लेट होने पर यात्रियों का हंगामा

शाहगंज (जौनपुर): स्थानीय रेलवे स्टेशन पर शनिवार को शाहगंज- बलिया पैसेंजर लेट होने से नाराज यात्रियों ने स्टेशन मास्टर के केबिन में घुसकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची आरपीएफ ने यात्रियों को समझाकर किसी तरह मामले को शांत कराया। प्लेटफार्म नंबर चार पर खड़ी पैसेंजर को सुबह छह बजे जाना था। ट्रेन निर्धारित समय से एक घंटे बाद भी रवाना नहीं हो सकी। यात्रियों द्वारा बार-बार पूछने के बाद भी ट्रेन के विलंब होने की जानकारी नहीं दी जा रही थी। इससे नाराज यात्री स्टेशन मास्टर के कक्ष में पहुंच गए। यहां यात्रियों को चालक नहीं होने की जानकारी दी गई। चालक आने के बाद ट्रेन तीन घंटे की देरी से दस बजे सुबह बलिया के लिए रवाना हुई। स्टेशन अधीक्षक आरपी राम ने बताया कि ट्रेन लेट होने की सूचना कंट्रोल रूम को दी गई है। चालक उपलब्ध नहीं होने की वजह से यह समस्या आई।

chat bot
आपका साथी