तीन प्राइवेट अस्पताल सीज, कई को नोटिस

स्वास्थ विभाग ने नीम-हकीम व फर्जी अस्पतालों के खिलाफ शनिवार को सघन अभियान चलाया। जांच में तीन अस्पताल को सीज किया गया और खामी मिलने पर कई को नोटिस दी गई। इस कार्रवाई से नीम-हकीमों में खलबली मच गई है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 02 Feb 2019 07:27 PM (IST) Updated:Sat, 02 Feb 2019 07:27 PM (IST)
तीन प्राइवेट अस्पताल सीज, कई को  नोटिस
तीन प्राइवेट अस्पताल सीज, कई को नोटिस

जागरण संवाददाता, महराजगंज (जौनपुर): स्वास्थ विभाग ने नीम-हकीम व फर्जी अस्पतालों के खिलाफ शनिवार को सघन अभियान चलाया। जांच में तीन अस्पताल को सीज किया गया और खामी मिलने पर कई को नोटिस दी गई। इस कार्रवाई से नीम-हकीमों में खलबली मच गई है।

उपमुख्य चिकित्साधिकारी आरके ¨सह के नेतृत्व में टीम ने अवैध रूप से संचालित अस्पतालों व नीम-हकीम के खिलाफ जांच की। इस दौरान तीन अस्पताल सीज किए गए और कई को नोटिस भी दी गई।

उन्होंने गुरुवार को रात कोल्हुआ निवासी निशा पत्नी सुनील की प्रसव के दौरान मौत हो गई थी। परिवार वालों के आरोप पर आशा कार्यकर्ती मनोरमा, डाक्टर व महिला डाक्टर के खिलाफ प्राथमिक दर्ज करने के लिए थाने में तहरीर दी गई। एडिशनल सीएमओ ने विशाल पाली क्लिनिक, कीर्ति पाली क्लिनिक व सीताराम सेवा ट्रस्ट को सीज करके नोटिस दिया। इसके अलावा निर्मला क्लीनिक, पड़री प्रजापति, क्लीनिक पड़री को नोटिस दिया गया। स्वास्थ विभाग की इस कार्यवाही से खलबली मच गई।

chat bot
आपका साथी