पेड़ पर लटकता मिला युवक का शव

सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के कयार राजभर बस्ती के समीप बुधवार को युवक का शव पेड़ से लटकता मिला। परिवार के लोग घटना को आत्महत्या मान रहे हैं तो ससुराल पक्ष के लोग इसे संदिग्ध बता रहे हैं, हालांकि वे कोई तहरीर नहीं दिए हैं। उधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Nov 2018 06:12 PM (IST) Updated:Wed, 14 Nov 2018 06:12 PM (IST)
पेड़ पर लटकता मिला युवक का शव
पेड़ पर लटकता मिला युवक का शव

जागरण संवाददाता, मल्हनी (जौनपुर) : सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के कयार राजभर बस्ती के समीप बुधवार को युवक का शव पेड़ से लटकता मिला। परिवार के लोग घटना को आत्महत्या मान रहे हैं तो ससुराल पक्ष के लोग इसे संदिग्ध बता रहे हैं, हालांकि वे कोई तहरीर नहीं दिए हैं। उधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

कयार गांव के ग्रामीण सुबह शौच के लिए निकले थे। इसी दौरान उनकी नजर पेड़ पर लटकती लाश पर पड़ी। इसके चलते वे नजदीक गए तो देखा गांव के ही संजय राजभर (37) का शव लटक रहा है। इसकी सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। परिजनों का कहना था कि मंगलवार को परिवार में किसी बात को लेकर अनबन हुई थी, जिससे वह दु:खी था। शायद इसी वजह से वह घर से करीब 800 मीटर दूर सागर पोखरे के पास फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। उधर जानकारी होने पर पुलिस के अलावा ससुराल पक्ष से भी लोग पहुंच गए। ससुरालीजन मौत को संदिग्ध मान रहे हैं। थानाध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि मामला सुसाइड का लगता है, लेकिन यह कदम उसने क्यों उठाया इसकी जांच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी