मड़ियाहूं से लूटा गया ट्रक बरामद, एक और गिरफ्तार

कोतवाली पुलिस ने गत 10 जनवरी की रात लूटा गया ट्रक बुधवार को बरामद कर एक और आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अशेष नाथ सिंह व उप निरीक्षक कश्यप कुमार सिंह मुखबिर की सूचना पर हमराहियों के साथ मछलीशहर में ट्रक का इंतजार कर रहे थे।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 27 Jan 2022 05:30 PM (IST) Updated:Thu, 27 Jan 2022 05:30 PM (IST)
मड़ियाहूं से लूटा गया ट्रक बरामद, एक और गिरफ्तार
मड़ियाहूं से लूटा गया ट्रक बरामद, एक और गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, मड़ियाहूं (जौनपुर) : कोतवाली पुलिस ने गत 10 जनवरी की रात लूटा गया ट्रक बुधवार को बरामद कर एक और आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अशेष नाथ सिंह व उप निरीक्षक कश्यप कुमार सिंह मुखबिर की सूचना पर हमराहियों के साथ मछलीशहर में ट्रक का इंतजार कर रहे थे। ट्रक का रंग बदल दिया गया था। पुलिस ने ट्रक को मछली शहर में रुकने का संकेत दिया तो चालक और तेज गति से लेकर मड़ियाहूं मार्ग पर भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर बरेली बाजार में ट्रक रोक लिया। ट्रक चालक एजाज अहमद निवासी अमरपाटन जिला सतना (मध्य प्रदेश) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि पुलिस ने गत 24 जनवरी की रात सरौना गांव के पास मुठभेड़ में ट्रक लूटने वाले छह अंतर जनपदीय बदमाशों को गिरफ्तार किया था। एक बदमाश पुलिस की गोली से घायल हो गया था।

chat bot
आपका साथी