दस करोड़ की लागत से बनेगा इंडोर स्टेडियम

जनपद के खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी है। दो दशक से जर्जर हाल में इंदिरा गांधी स्टेडियम में दस करोड़ की लागत से अत्याधुनिक संसाधनों से लैस इंडोर स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Nov 2018 10:52 PM (IST) Updated:Mon, 19 Nov 2018 10:52 PM (IST)
दस करोड़ की लागत से बनेगा इंडोर स्टेडियम
दस करोड़ की लागत से बनेगा इंडोर स्टेडियम

जागरण संवाददाता जौनपुर : जनपद के खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी है। दो दशक से जर्जर हाल में इंदिरा गांधी स्टेडियम में दस करोड़ की लागत से अत्याधुनिक संसाधनों से लैस इंडोर स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। इसका प्रस्ताव बनाकर भारत सरकार के खेल मंत्रालय को भेजा गया है। स्टेडियम के बन जाने से यहां राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं का आयोजन हो सकेगा, वहीं स्थानीय खिलाड़ियों को उच्च कोटि के प्रशिक्षण की सुविधा मिलेगी।

जिला खेल विभाग की डीएम अर¨वद मलप्पा बंगारी की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें सांसद व विधायक की सहमति पर खेलो इंडिया योजना के तहत इंडोर स्टेडियम बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया। यह 60 फीट चौड़ा व 40 फीट लंबा होगा। इसकी फर्श वुडेन होगी। प्रस्ताव को चार-पांच माह पहले प्रदेश सरकार को भेजा गया था। इस पर यूपी सरकार ने मुहर लगाते हुए केंद्र सरकार को स्वीकृति के लिए भेज दिया है। खेलो इंडिया केंद्र सरकार की योजना है। इस हाल के बनने पर आयोजक चाहे तो अंर्तराष्ट्रीय स्तर के खेल करा सकेंगे। यहां पर बैड¨मटन, जिम्नास्टिक, बास्केटबाल, वॉलीवाल, हैंडबाल आदि खेल हो सकेंगे।

वर्तमान में मौजूदा इंडोर स्टेडियम जर्जर हाल में है। रोजाना यहां एक से डेढ़ हजार खिलाड़ी खेलने आते है। वैसे तो एथलेटिक्स व कुछ ही खेलों के कोच मौजूद है। स्वीकृति मिलने पर शुरू होगा काम :-

इस बाबत जिला उप क्रीडाधिकारी रुस्तम खान ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय मानक के हिसाब से इंडोर स्टेडियम बनाने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक में सांसद, विधायक ने सहमति दी है। यह दस करोड़ रुपये की लागत से तैयार होगा। केंद्र सरकार की खेलो इंडिया योजना के तहत कार्य होगा। इससे खिलाड़ियों व खेल का अच्छा माहौल तैयार होगा।

chat bot
आपका साथी