गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ ..

श्री गणेश पूजनोत्सव के सातवें दिन रविवार को श्री गणेश प्रतिमा का विसर्जन विधि-विधान से आदि गंगा गोमती के पावन तट पर बने शक्ति कुंड में किया गया। इस दौरान गणेश पूजन समितियों के सदस्यों द्वारा गणपत्ति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आना ..के उद् घोष से वातावरण गुंजायमान रहा। इसको लेकर प्रशासन व पुलिस की तरफ से खास बंदोबस्त किए गए थे।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 08 Sep 2019 09:07 PM (IST) Updated:Sun, 08 Sep 2019 09:07 PM (IST)
गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ ..
गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ ..

जागरण संवाददाता, जौनपुर : श्री गणेश पूजनोत्सव के सातवें दिन रविवार को श्री गणेश प्रतिमा का विसर्जन विधि-विधान से आदि गंगा गोमती के पावन तट पर बने शक्ति कुंड में किया गया। इस दौरान गणेश पूजन समितियों के सदस्यों द्वारा गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आना ..के उद्घोष से वातावरण गुंजायमान रहा। इसको लेकर प्रशासन व पुलिस की तरफ से खास बंदोबस्त किए गए थे।

सभी पूजा समितियों ने भगवान श्री गणेश की प्रतिमा को शहर के अहियापुर तिराहे पर क्रमबद्ध रूप से लगाया। जहां पर नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष दिनेश टंडन ने पूजन अर्चन करने के बाद नारियल फोड़कर हरी दिखाई। फिर सभी प्रतिमाओं का प्रतिमा घाट पर विसर्जन किया गया। गोमती के तट पर बने शक्ति कुंड की ओर रवाना किया। सभी प्रतिमाएं शोभायात्रा के रूप में शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए कोतवाली चौराहा पर बने नियंत्रण कक्ष पर पहुंची। जहां निर्णायक मंडल के सदस्यों ने बारीकी से अवलोकन किया। क्षेत्राधिकारी नगर सुशील कुमार सिंह व कोतवाल पवन उपाध्याय लगातार चक्रमण व निगरानी बनाए हुए थे। सकुशल विसर्जन के लिए नगर मजिस्ट्रेट सुरेंद्रनाथ मिश्र ने पूरी कमान अपने हाथों में संभाली रही।

इस मौके पर अध्यक्ष संजय जाडवानी, संयोजक नवीन सिंह बसगोती, मुख्य ट्रस्टी संजीव यादव, अरशद कुरैशी, शमीम अहमद, धर्मेंद्र सोनकर, मनोज मौर्य, शैलेष यदुवंशी, प्रिस सेठ, राहुल सहाय, चंद्रशेखर निषाद आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी