ससुर को गोली से उड़ाने वाले रिटायर्ड फौजी को भेजा जेल

नेवढि़या थाना क्षेत्र के बनेवरा (बोड़रापुर) में सोमवार की देर रात पत्नी की विदाई न करने पर वृद्ध ससुर को गोली मारकर मौत के घाट उतार देने वाले रिटायर्ड फौजी को अदालत ने जेल भेज दिया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 04 Sep 2018 11:17 PM (IST) Updated:Tue, 04 Sep 2018 11:37 PM (IST)
ससुर को गोली से उड़ाने वाले रिटायर्ड फौजी को भेजा जेल
ससुर को गोली से उड़ाने वाले रिटायर्ड फौजी को भेजा जेल

जागरण संवाददाता, रामपुर (जौनपुर): नेवढि़या थाना क्षेत्र के बनेवरा (बोड़रापुर) में सोमवार की देर रात पत्नी की विदाई न करने पर वृद्ध ससुर को गोली मारकर मौत के घाट उतार देने वाले रिटायर्ड फौजी को अदालत ने जेल भेज दिया है। लाइसेंसी दोनाली बंदूक से चलाई गई गोलियों से ग्राम प्रधान सहित चार अन्य घायल हो गए।

उक्त गांव निवासी राजनाथ ¨सह (70) ने अपनी पांचवीं सबसे छोटी पुत्री किरन की शादी मई 2004 में नेवढि़या थाना क्षेत्र के मधुपुर गुतवन गांव निवासी सेना के जवान देवेंद्र ¨सह पुत्र राजेंद्र ¨सह के साथ की थी। किरन अपने दोनों बच्चों शिवम (12) व शुभम (10) के साथ रक्षा बंधन के पर्व पर मायके आई थी। पिछले साल रिटायर हुआ देवेंद्र ¨सह रविवार को पत्नी की विदाई कराने ससुराल आया था। राजनाथ ¨सह ने दस दिन बाद विदाई करने को कहते हुए उसे सोमवार की सुबह लौटा दिया। इसी को लेकर गुस्सा देवेंद्र ¨सह रात में करीब 11.30 बजे शराब के नशे में अपनी लाइसेंसी दो नाली बंदूक लेकर ससुराल धमक पड़ा और जोर-जोर चिल्लाने लगा। जागकर बाहर आए राजनाथ ¨सह ने पूछा क्या बात है। इतनी रात गए क्यों चिल्ला रहे हो। देवेंद्र ¨सह ने कहा कि वह पत्नी व बच्चों को अभी लेकर घर जाएगा। ससुर ने मना किया तो गुस्से में देवेंद्र ने पहले हवा में एक गोली चलाई। इसके बाद दूसरी गोली सीधे ससुर को लक्ष्य कर दाग दी। गोली राजनाथ ¨सह के पेट में लगी। वह लहूलुहान होकर गिर पड़े। गोलियों की आवाज सुनकर ग्राम प्रधान दिनेश ¨सह व अन्य ग्रामीण घटनास्थल की तरफ दौड़े। देवेंद्र ने बंदूक लोड कर उन्हें भी लक्ष्य कर गोली दाग दी। छर्रे लगने से ग्राम प्रधान दिनेश ¨सह, दिनेश पटेल, धर्मेंद्र पटेल, संतोष पटेल व गोलू कन्नौजिया जख्मी हो गए। गांव में दहशत फैल गई। उपचार के लिए ले जाने से पहले ही राजनाथ ¨सह ने मौके पर दम तोड़ दिया।

घटना की जानकारी होने पर थानाध्यक्ष नेवढि़या विनोद यादव सहयोगियों के साथ पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से हत्यारोपी को बंदूक सहित गिरफ्तार कर लिया। एएसपी (ग्रामीण) संजय राय, क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं राम भवन यादव सहित सर्किल के रामपुर व सुरेरी थानों की पुलिस के साथ मौके पर आ गए। मृतक की पत्नी कमला देवी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित दामाद के विरुद्ध हत्या व हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चालान कर मंगलवार को आरोपित को कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।

chat bot
आपका साथी