मजदूरों की किल्लत से कृषि यंत्रों के सहारे किसान

देश में चल रहे लॉकडाउन की वजह से किसानों को मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। खेतों में गेहूं की फसल पककर तैयार है लेकिन मजदूर न मिलने से कटाई-मड़ाई पर ग्रहण लग गया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 Apr 2020 05:13 PM (IST) Updated:Wed, 22 Apr 2020 05:13 PM (IST)
मजदूरों की किल्लत से कृषि यंत्रों के सहारे किसान
मजदूरों की किल्लत से कृषि यंत्रों के सहारे किसान

जासं, सरपतहां (जौनपुर): देश में चल रहे लॉकडाउन की वजह से किसानों को मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। खेतों में गेहूं की फसल पककर तैयार है लेकिन मजदूर न मिलने से कटाई-मड़ाई पर ग्रहण लग गया है। कुछ छोटे किसान तो स्वयं ही अपनी गेहूं की कटाई व मड़ाई में जुट गए हैं लेकिन बड़े काश्तकारों के लिए बड़ी समस्या है। मजदूर न मिलने से खेतों में फसल ज्यों की त्यों पड़ी हुई है। मौसम को देखते हुए वह कृषि यंत्रों का सराहना ले रहे हैं।

किसानों ने बताया कि क्षेत्र में हार्वेस्टर तो पर्याप्त उपलब्ध हैं लेकिन उनके चालक व फोरमैन पंजाब आदि प्रांतों से ही आते हैं। गेहूं व धान दोनों फसलों की कटाई के सीजन में वे आते हैं और कार्य समाप्त होते ही लौट जाते हैं। इस वर्ष लॉकडाउन होने की वजह से वे अभी आ ही नहीं पाए लिहाजा मशीनें खड़ी हैं। उधर, मजदूरों की विकट समस्या को देखते हुए कुछ किसान छोटे-छोटे यंत्रों के सहारे अपनी खेती के कार्य को निपटाने के प्रयास में जुटे हैं। कटघर गांव निवासी सुरेश वर्मा ने अपनी फसल की कटाई के लिए ब्रश-कटर लिया है। जिससे वे गेहूं की कटाई कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी