बाल कल्याण समिति ने बाल विवाह रोका

जासं, जौनपुर: अध्यक्ष बाल कल्याण समिति अनिल कुमार यादव ने बताया कि 15 जून 2018 को जिला समन्वयक च

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Jun 2018 06:16 PM (IST) Updated:Tue, 19 Jun 2018 06:16 PM (IST)
बाल कल्याण समिति 
ने बाल विवाह रोका
बाल कल्याण समिति ने बाल विवाह रोका

जासं, जौनपुर: अध्यक्ष बाल कल्याण समिति अनिल कुमार यादव ने बताया कि 15 जून 2018 को जिला समन्वयक चाइल्ड लाइन वाराणसी द्वारा बाल कल्याण समिति को बताया गया कि मुरादगंज करौती क्षेत्र में एक व्यक्ति अपनी 14 वर्षीय पुत्री का विवाह कर रहा है। तत्काल समिति ने चंदन राय बाल संरक्षण अधिकारी को मौका मुआयना के लिए भेजा। संरक्षण अधिकारी द्वारा बताया गया कि वास्तव में बाल विवाह किया जा रहा है और विवाह 18 जून 2018 को है। बाल विवाह को रोकने हेतु बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष अनिल कुमार यादव, सदस्य डा. सुभाष चन्द्र मिश्र, आनन्द प्रेमधन तथा चंदन राय घटना स्थल पर पहुंचे। लड़की के मां-बाप को बताया गया कि लड़की की आयु 18 वर्ष होने पर ही विवाह किया जा सकता है जबकि लड़की की उम्र 14 वर्ष है। अध्यक्ष अनिल यादव ने लड़की से पूछा कि क्या वह पढ़ाई करना चाहती है। लड़की के हां कहने पर माता- पिता को लड़की को पढ़ाने के लिए कहा गया तथा विवाह करने को मना किया गया। जासं

chat bot
आपका साथी