चुनौतियों को पार कर पुरस्कार की रेस में हुए शामिल

मनरेगा के राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए विभाग ने खासे मशक्कत की। तालाबों की बड़े पैमाने पर खुदवाई के साथ ही चेकडैम के साथ ही श्रमिकों को मानव दिवस भी उपलब्ध कराए गए। जिले की ओर से प्रस्तुत प्रोजेक्ट को न सिर्फ सराहा गया बल्कि मनरेगा की ओर से कराए गए कार्यों की प्रशंसा भी की गई है। हालांकि पुरस्कारों को लेकर अंतरिम घोषणा नई दिल्ली में प्रस्तुतिकरण के बाद किया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Oct 2019 05:49 PM (IST) Updated:Thu, 17 Oct 2019 05:49 PM (IST)
चुनौतियों को पार कर पुरस्कार की रेस में हुए शामिल
चुनौतियों को पार कर पुरस्कार की रेस में हुए शामिल

जागरण संवाददाता, जौनपुर: जल संरक्षण की दिशा में मनरेगा से बेहतर कार्यों को लेकर राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए शासन ने विभाग से पत्रावली तलब की है। इसमें तालाबों की बड़े पैमाने पर खोदाई व चेकडैम के निर्माण के साथ ही श्रमिकों को मानव दिवस भी उपलब्ध कराए गए हैं। ऐसे में जिले की ओर से प्रस्तुत प्रोजेक्ट को न सिर्फ सराहा गया, बल्कि मनरेगा की ओर से कराए गए कार्यों की प्रशंसा भी की गई है। हालांकि पुरस्कारों को लेकर अंतरिम घोषणा नई दिल्ली में प्रस्तुतिकरण के बाद किया जाएगा।

गतवर्ष मनरेगा की ओर से 385 तालाबों का नया रूप दिया गया। साथ ही नदियों के पास वाले तालाबों को उनसे जोड़ा गया। यही वजह रही कि मई-जून माह में भीषण गर्मी के दौरान भी कुछ तालाबों में पानी भरा रहा। जहां गतवर्ष 25 चेकडैम बनवाए गए, वहीं इस बार 60 चेकडैमों के लक्ष्य में 40 का निर्माण कराया जा चुका है। इसके अलावा शाहगंज (सोंधी) ब्लाक के रुदौली व लखमीपुर गांव में आरसीसी पुलिया का निर्माण कर गांववालों का रास्ता आसान बनाया गया। काफी समय पहले सभी जिलों से वर्ष 2018-19 में कराए गए कार्यों का ब्योरा मांगा गया था। बेहतर प्रस्तुतिकरण व कार्य से जिले को भी मौका दिया गया।

....

बोले अधिकारी

पुरस्कार की दौड़ में शामिल होना ही चुनौती भरा था, लेकिन कुछ प्रधानों, सचिवों व रोजगार सेवकों की कड़ी मेहनत रंग लाई। हमें पुरस्कार जीतने को लेकर भी पूरा भरोसा है।

-भूपेंद्र सिंह, उपायुक्त मनरेगा।

chat bot
आपका साथी