आरक्षी आवास में गंदगी देख भड़के कप्तान

जिलाधिकारी अरविद मलप्पा बंगारी और पुलिस अधीक्षक विपिन मिश्रा मंगलवार को अचानक थाने पर आ धमके। यहां मात्र दस मिनट रहकर डीएम पुन जिला मुख्यालय वापस लौट गए।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Aug 2019 07:41 PM (IST) Updated:Tue, 20 Aug 2019 07:41 PM (IST)
आरक्षी आवास में गंदगी देख भड़के कप्तान
आरक्षी आवास में गंदगी देख भड़के कप्तान

जासं, खुटहन (जौनपुर): जिलाधिकारी अरविद मलप्पा बंगारी और पुलिस अधीक्षक विपिन मिश्रा मंगलवार को अचानक थाने पर आ धमके। यहां मात्र दस मिनट रहकर डीएम पुन: जिला मुख्यालय वापस लौट गए। जबकि कप्तान यहां रुक कर विभिन्न अभिलेखों और प्रांगण का औचक निरीक्षण किया। आरक्षी आवास में गंदगी और उगी घास फूस देखकर वे भड़क गए। उन्होंने इसकी तत्काल सफाई कराने का निर्देश थानाध्यक्ष को दिया।

जिलाधिकारी के थाने से वापस लौट जाने के बाद पुलिस अधीक्षक ने अपराध रजिस्टर सहित विभिन्न अभिलेखों का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने मालखाना, कारागार और मेस के भीतर जाकर देखा। यहां से निकलकर वे सीधे आरक्षी निवास पहुंच गए। जहां कमरे के भीतर जाकर वहां लगे झाले और तितर-बितर बिखरे सामानों को देख नाराजगी जताया। वहीं अगल-बगल घास फूस और गंदगी देख भड़क गए। थानाध्यक्ष को तत्काल इसकी साफ-सफाई कराने के लिए आदेशित किया। लगभग एक घंटे तक यहां जमे रहे कप्तान से पुलिसकर्मीयों में हड़कंप मचा रहा।

chat bot
आपका साथी