अयोध्या से आया भूमि पूजन का प्रसाद, लगाया गया सिर माथे

अयोध्या में भव्य दिव्य श्री राम मंदिर निर्माण के लिए बुधवार को हुए भूमि पूजन का प्रसाद गुरुवार को यहां लाया गया। इस प्रसाद को लोगों ने सिर माथे लगाकर राम काज में बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाने का संकल्प लिया। विहिप के धर्म प्रचार प्रमुख नरसिंह त्रिपाठी व सोनभद्र जिला धर्म प्रचार प्रमुख बृजेश मोदनवाल द्वारा यहां प्रसाद लाकर विभागाध्यक्ष उदयराज सिंह व विहिप के

By JagranEdited By: Publish:Thu, 06 Aug 2020 06:48 PM (IST) Updated:Fri, 07 Aug 2020 06:06 AM (IST)
अयोध्या से आया भूमि पूजन का प्रसाद, लगाया गया सिर माथे
अयोध्या से आया भूमि पूजन का प्रसाद, लगाया गया सिर माथे

जागरण संवाददाता, जौनपुर: अयोध्या में भव्य दिव्य श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए बुधवार को हुए भूमि पूजन का प्रसाद गुरुवार को यहां लाया गया। इस प्रसाद को लोगों ने सिर माथे लगाकर रामकाज में बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाने का संकल्प लिया। विहिप के धर्म प्रचार प्रमुख नरसिंह त्रिपाठी व सोनभद्र जिला धर्म प्रचार प्रमुख बृजेश मोदनवाल द्वारा यहां प्रसाद लाकर विभागाध्यक्ष उदयराज सिंह व विहिप के जिलाध्यक्ष डा.राकेश चंद्र दुबे को संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों की मौजूदगी में प्रदान किया गया। प्रसाद पाते ही विहिप से जुड़े लोगों ने जयघोष कर अपनी प्रसन्नता जताई। जिलाध्यक्ष डा.दुबे ने कहा कि हमारे ईष्ट एवं प्रेरणा स्त्रोत भगवान राम के मंदिर के निर्माण के लिए हुए भूमि पूजन का यह प्रसाद हमें सदा सर्वदा रामकाज के लिए तत्पर रहने की प्रेरणा दी है। इस दौरान नगर अध्यक्ष राकेश सिंह, आरपी सिंह, आनंद शर्मा, शंभू शर्मा, गंगेश चौबे, अनुभव वर्मा आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी