इंटर कालेज के दिव्यांग प्रबंधक की हत्या

मछलीशहर-मड़ियाहूं मार्ग पर उतिराई बड़ेरी स्थित पं. सभापति दुबे इंटर कालेज के दिव्यांग प्रबंधक की शनिवार की रात आवास में सोए समय बदमाशों ने हत्या कर दी। हत्यारे बाक्स व ब्रीफकेस उठा ले गए। रविवार की सुबह बाक्स घटनास्थल से कुछ दूरी पर टूटा खाली फेंका मिला। पुलिस छानबीन में जुटी है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 04:30 PM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 04:30 PM (IST)
इंटर कालेज के दिव्यांग प्रबंधक की हत्या
इंटर कालेज के दिव्यांग प्रबंधक की हत्या

जागरण संवाददाता, सिकरारा (जौनपुर): मछलीशहर-मड़ियाहूं मार्ग पर उतिराई बड़ेरी स्थित पं. सभापति दुबे इंटर कालेज के दिव्यांग प्रबंधक की शनिवार की रात आवास में सोते समय बदमाशों ने हत्या कर दी। हत्यारे बाक्स व ब्रीफकेस उठा ले गए। रविवार की सुबह बाक्स घटनास्थल से कुछ दूरी पर टूटा खाली फेंका मिला। पुलिस छानबीन में जुटी है।

सिकरारा थाना क्षेत्र के ही निजामुद्दीनपुर गांव निवासी अविवाहित पं. सभापति दुबे (85) बिजली विभाग में कानपुर के रिटायर्ड कर्मी थे। सेवाकाल में ही दुर्घटनाग्रस्त होने पर उनका बायां पैर काटना पड़ा था। रिटायर होने के बाद उन्होंने 2001 में अपने नाम से कालेज की स्थापना की थी। वे कालेज गेट के प्रवेश द्वार पर आवास बनाकर अकेले रहते थे। कालेज में कार्यरत एक अनुचर उनकी देखरेख करता था। रोज की भांति शनिवार की रात अनुचर कालेज परिसर में सोने चला गया। रविवार को तड़के 3.30 बजे अनुचर उन्हें नित्य क्रिया कराने गया तो आवास का गेट खुला देखकर चौंक पड़ा। भीतर गया तो उसके मुंह से चीख निकल पड़ी। जमीन पर पं. सभापति दुबे का खून से लथपथ शव पड़ा था। उनके सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें थीं। पूरे बरामदे में खून फैला हुआ था। अनुचर ने तुरंत उनके स्वजनों को सूचना दी। मौके पर सैकड़ों ग्रामीण जुट गए।

थाना प्रभारी निरीक्षक विनय प्रकाश सिंह घटनास्थल पर पहुंचकर उच्चाधिकारियों को घटना की जानकारी देने के साथ ही छानबीन में जुट गए। उनका मोबाइल फोन, बाक्स व ब्रीफकेस गायब था। सुराग की तलाश में खोजी कुत्ता व फोरेंसिक टीम को बुलाया गया। खोजी कुत्ता घटनास्थल को सूंघने के बाद घर से करीब 20 मीटर दूर गया जहां बाक्स टूटा व खाली पड़ा था, वहां जाने के बाद वापस आ गया। उसमें रखे कालेज के कागजात व अन्य सामान गायब थे। एसपी अशोक कुमार, एएसपी (ग्रामीण) त्रिभुवन सिंह व सीओ सदर नृपेंद्र ने भी मुआयना किया। कारण साफ नहीं हो सका है। पुलिस सभी पहलू से तहकीकात में जुटी है।

chat bot
आपका साथी