आयुष्मान भारत योजना की जागरूकता को निकाली रैली

आयुष्मान भारत योजना के एक साल पूर्ण होने पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को सीएचसी मुफ्तीगंज व नेहरूनगर के तत्वावधान में रैली निकाली गई। इसमें शामिल छात्र-छात्राओं व स्वास्थ्य कर्मियों ने अभियान के प्रति जागरूक किया। अधीक्षक ने पात्रों से गोल्डेन कार्ड बनवाकर लाभ उठाने का आह्वान किया। संपूर्ण समाधान दिवस में जा रहे जिलाधिकारी ने मुफ्तीगंज में वाहन को रोककर रैली में शामिल लोगों को रास्ता दिया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 18 Sep 2019 06:52 PM (IST) Updated:Wed, 18 Sep 2019 06:52 PM (IST)
आयुष्मान भारत योजना की जागरूकता को निकाली रैली
आयुष्मान भारत योजना की जागरूकता को निकाली रैली

जागरण संवाददाता, जौनपुर: आयुष्मान भारत योजना के एक साल पूर्ण होने पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को सीएचसी मुफ्तीगंज व नेहरू नगर के तत्वावधान में रैली निकाली गई। इसमें शामिल छात्र-छात्राओं व स्वास्थ्य कर्मियों ने अभियान के प्रति जागरूक किया। अधीक्षक ने पात्रों से गोल्डेन कार्ड बनवाकर लाभ उठाने का आह्वान किया। इस दौरान संपूर्ण समाधान दिवस में जा रहे जिलाधिकारी ने मुफ्तीगंज में अपने काफिले के वाहन को रोककर रैली में शामिल लोगों को रास्ता दिया।

सिरकोनी क्षेत्र के हुंसेपुर गांव स्थित राष्ट्रीय पब्लिक इंटर कालेज व प्राथमिक विद्यालय हुंसेपुर के बच्चों ने संयुक्त रूप से आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की जागरूकता के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नेहरू नगर के अधीक्षक डा. पंकज के नेतृत्व में रैली निकाली गई। इसमें शामिल छात्र-छात्राओं ने जनमानस को सरकार की महत्वाकांक्षी योजना की जानकारी दी। इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नेहरू नगर के चिकित्सक डा. आनंद, डा. बैजा, प्रधानाचार्य विनय कुमार श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।

इसी क्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुफ्तीगंज से प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत के तहत आशा, एएनएम व प्रशिक्षु जीएनएम सहित अस्पताल के समस्त कर्मियों ने जन जागरूकता रैली निकाली। रैली रामपुर, दुगौली, हनुवाडीह, मुफ्तीगंज बाजार होते हुए वापस सीएचसी कैंपस में आकर समाप्त हो गई। इस अवसर पर अधीक्षक डा. श्रवण कुमार यादव ने बताया कि रैली के माध्यम से क्षेत्रीय जनता को स्वास्थ्य बीमा के प्रति जागरूक किया जा रहा है। प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के तहत लोगों का गोल्डन कार्ड बनाया जा रहा है। कार्ड के माध्यम से परिवार के किसी भी सदस्य का पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज किया जाएगा। रैली में डा. गीता यादव, एचईओ केदार नाथ चौधरी, जितेंद्र यादव, सौरभ, प्रतिमा सिंह सहित स्वास्थ्य कर्मी शामिल थे।

chat bot
आपका साथी