अभियान का दूसरे दिन भी दिखा असर, वाहनों की हुई जांच

कोहरे के दौरान सड़क हादसों को रोकने व नियमों को ताक पर रखकर चल रहे वाहनों को लेकर चलाए गए जागरण अभियान के बाद अब पुलिस ने भी सख्ती शुरू कर दी है। बुधवार को दलबल सड़क पर उतरे एआरटीओ उदयवीर सिंह ने भी बुधवार को अभियान के तहत वाहनों पर कार्रवाई किया था। जागरण के आठ दिनों

By JagranEdited By: Publish:Thu, 12 Dec 2019 05:59 PM (IST) Updated:Thu, 12 Dec 2019 05:59 PM (IST)
अभियान का दूसरे दिन भी दिखा असर, वाहनों की हुई जांच
अभियान का दूसरे दिन भी दिखा असर, वाहनों की हुई जांच

जागरण संवाददाता, जौनपुर: कोहरे के दौरान सड़क हादसों को रोकने व नियमों को ताक पर रखकर चल रहे वाहनों को लेकर चलाये गये जागरण अभियान के बाद अब पुलिस ने भी सख्ती शुरू कर दी है। बुधवार को दल-बल सड़क पर उतरे एआरटीओ उदयवीर सिंह ने भी बुधवार को अभियान के तहत वाहनों पर कार्रवाई की थी। वहीं गुरुवार को पुलिस ने भी सख्ती की।

जागरण के आठ दिनों के इस अभियान में सभी पहलुओं को छुआ गया है। इसमें यह बताया गया कि किस तरह सतर्कता बरतकर कोहरे के दौरान होने वाली दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है। साथ ही सिस्टम की खामियों को भी उजागिर किया गया। सिलसिलेवार खबरों के प्रकाशन के मद्देनजर एआरटीओ के बाद पुलिस ने भी अभियान छेड़ नियम तोड़ने वालों को कानून का पाठ पढ़ाया। इसमें बिना हेलमेट सवार दुपहिया वाहन चालकों के अलावा क्षमता से अधिक सवारी भरकर चलने वाले जीप व आटो चालकों पर कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान अफरा-तफरी का माहौल रहा। बदलापुर में एसएचओ राजेश यादव के नेतृत्व में इंदिरा चौक पर वाहनों की जांच की गई। कोतवाल केराकत बिद कुमार ने सरायबीरू चौराहे पर जांच कर वाहन चालकों से जुर्माना वसूला। मछलीशहर के मुंगराबादशाहपुर चौराहे पर इंस्पेक्टर हंसलाल यादव ने नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों को कानून का पाठ पढ़ाया। उन्होंने कहा कि बिना हेलमेट व सीट बेल्ट के कुछ वाहन चालकों को जागरूक भी किया गया। उन्होंने कहा सख्ती बढ़ा नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी