विसर्जित होंगी 86 दुर्गा की प्रतिमाएं

जागरण संवाददाता बदलापुर (जौनपुर) क्षेत्र में स्थापित 86 छोटी-बड़ी मां दुर्गा की प्रतिमाओं क

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Oct 2020 11:06 PM (IST) Updated:Sat, 24 Oct 2020 11:06 PM (IST)
विसर्जित होंगी 86 दुर्गा की प्रतिमाएं
विसर्जित होंगी 86 दुर्गा की प्रतिमाएं

जागरण संवाददाता, बदलापुर (जौनपुर): क्षेत्र में स्थापित 86 छोटी-बड़ी मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन रविवार को पीली नदी शाहपुर के किनारे बने कुंड में होगा। विसर्जन की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। प्रभारी निरीक्षक देवीवर शुक्ल ने बताया कि विसर्जन के लिए नदी के किनारे कुंड व प्रकाश की व्यवस्था कर दी गई है। इस दौरान एक प्रतिमा के साथ मात्र पांच लोग चलेंगे। डीजे, शोर-शराबा आदि नहीं होगा। तहसीलदार ने मूर्ति विसर्जन स्थल का किया निरीक्षण

जागरण संवाददाता, बरईपार (जौनपुर): मां दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए मछलीशहर कोतवाली के कंधी घाट पर नगर पंचायत द्वारा बनवाए गए कुंड का तहसीलदार अमित त्रिपाठी ने निरीक्षण किया। मार्ग में साफ- सफाई और लाइटिग के लिए निर्देश दिया। तहसीलदार अमित त्रिपाठी ने बताया कि मूर्ति विसर्जन के समय एक मूर्ति के साथ पांच लोगों से अधिक आने की इजाजत नहीं है।

chat bot
आपका साथी