स्वस्थ हुए 74 मरीज, 68 मिले पॉजिटिव

वैश्विक महामारी कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच जिले में स्वस्थ होने वालों का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ रहा है। रविवार को 74 मरीज स्वस्थ होकर हंसी-खुशी घर लौटे। वहीं 68 और लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जनपद में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2750 हो गई है। सक्रिय मरीजों की संख्या सिर्फ 982 है वहीं 1733 स्वस्थ हो चुके हैं। संक्रमितों में 35 ने अब तक दम तोड़ दिया है। वहीं दूसरी तरफ जिले भर में अभियान चलाकर शिविर में 1451 लोगों का नमूना लिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 10 Aug 2020 06:04 AM (IST) Updated:Mon, 10 Aug 2020 06:06 AM (IST)
स्वस्थ हुए 74 मरीज, 68 मिले पॉजिटिव
स्वस्थ हुए 74 मरीज, 68 मिले पॉजिटिव

जागरण संवाददाता, जींद : भाजपा जिला उपाध्यक्ष व गो सेवा आयोग के सदस्य डा. राज सैनी ने रोहतक रोड पर पौधारोपण किया। डा. राज सैनी ने पौधा रोपण के दौरान पारिजात के पौधे की विशेषता बताई। इसके साथ राखी बेल, गुडहल, गुलाब, तुलसी व कई फूलदार पौधे लगाए। डा. राज सैनी ने बताया हमें अपने जीवन काल मे पौधा रोपण करना बहुत जरूरी है। इस दौरान अस्पताल प्रांगण में पारिजात, गुलाब व तुलसी के साथ अन्य फूल व फलदार पौधे लगाए गए। म्हारा हरियाणा-हरा भरा हरियाणा ''मुहिम के साथ ही नीम, पीपल के अनेकों पौधे लगाए गए। डा. राज सैनी ने कहा कि वृक्ष लगाना और उसकी परवरिश करना लाखों रुपये का दान देने से ज्यादा बेहतर है।

chat bot
आपका साथी