मारपीट की घटनाओं में 12 घायल, महिला समेत दो गंभीर

जागरण संवाददाता, जौनपुर : जनपद में जगह-जगह विवाद को लेकर जमकर लाठी-डंडे चले। खूनी संघर्ष में 12 लोग

By JagranEdited By: Publish:Thu, 27 Apr 2017 01:00 AM (IST) Updated:Thu, 27 Apr 2017 01:00 AM (IST)
मारपीट की घटनाओं में 12 घायल, महिला समेत दो गंभीर
मारपीट की घटनाओं में 12 घायल, महिला समेत दो गंभीर

जागरण संवाददाता, जौनपुर : जनपद में जगह-जगह विवाद को लेकर जमकर लाठी-डंडे चले। खूनी संघर्ष में 12 लोग घायल हो गए। जिनमें महिला समेत दो को गंभीरावस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं मुंगराबादशाहपुर रोडवेज परिसर में शराब पीकर हुड़दंग कर रहे युवक को आक्रोशित महिलाओं ने जमकर पीट दिया।

मीरगंज क्षेत्र के अमाई गांव में रामसनेही दुबे के परिवार के लोग ट्रैक्टर से भूसा ढो रहे थे। इसी दौरान ट्रैक्टर पड़ोसी परमानंद की दीवार से सट गया। जिसे लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। पट्टीदारों ने घर में घुसकर राम सनेही दुबे, उनकी पत्नी दुर्गावती दुबे, बहू कंचन दुबे, और शुभम घायल हो गए। घायलों में दुर्गावती की हालत नाजुक है। दूसरे पक्ष की ललिता पत्नी परमानंद को ही चोट आई है। पुलिस ने दोनों पक्षों का शांति भंग में चालान कर दिया है।

केराकत कोतवाली क्षेत्र के सरौनी पूरब पट्टी में बच्चों के खेलने के विवाद को लेकर हुई मारपीट में महेंद्र राम व उनकी भाभी ¨चता देवी घायल हो गईं। एक अन्य घटना में टड़वा गांव में भूमि संबंधी विवाद को लेकर दबंगों ने कुसुम ¨सह को पीट दिया। मटियारी गांव में किसी बात को लेकर ससुर-बहू भिड़ गईं। संघर्ष में दोनों घायल हो गए।

जफराबाद थाना क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर गांव में आबादी की जमीन में मड़हा रखने को लेकर अवधेश यादव और राकेश यादव में विवाद हो गया। दोनों पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे में एक पक्ष से अवधेश व उनकी बहन पूनम तथा दूसरे पक्ष से राकेश, उसकी मां राजपति देवी, बड़ी माता लखराजी देवी घायल हो गईं। पुलिस ने आठ लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया है। मुंगराबादशाहपुर रोडवेज परिसर में बुधवार की शाम नशे में धुत युवक को महिलाओं ने जमकर मारपीट दिया।

chat bot
आपका साथी