जिला स्तरीय चयन को ट्रायल दो सितंबर से

जौनपुर : प्रदेश स्तरीय महिला खेल समारोह प्रतियोगिता के लिए जनपदीय चयन हेतु ट्रायल दो सितंबर से शुरू

By Edited By: Publish:Tue, 30 Aug 2016 08:20 PM (IST) Updated:Tue, 30 Aug 2016 08:20 PM (IST)
जिला स्तरीय चयन को ट्रायल दो सितंबर से

जौनपुर : प्रदेश स्तरीय महिला खेल समारोह प्रतियोगिता के लिए जनपदीय चयन हेतु ट्रायल दो सितंबर से शुरू होगा। क्रीड़ाधिकारी देवी प्रसाद ने कहा कि चयन हेतु खिलाड़ी की उम्र 25 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार तैराकी टीटी में जिला स्तरीय ट्रायल दो सितंबर को, मंडल स्तरीय ट्रायल पांच से छह सितंबर और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता नौ और 10 सितंबर को मेरठ में होगा। इसके अलावा बास्केटबाल, हैंडबाल का जनपदीय छह सितंबर, मंडलीय टीम में चयन हेतु आठ व नौ सितंबर तथा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 13 से 15 सितंबर को बरेली में होगी।

कबड्डी, जिम्नास्टिक का जिला स्तरीय ट्रायल नौ सितंबर, मंडर स्तरीय ट्रायल 13 से 14 सितंबर और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 18 से 20 सितंबर को गोरखपुर में होगी। इसी प्रकार खो-खो, वालीबाल के लिए जिलास्तरीय ट्रायल 16 सितंबर, मंडल स्तरीय ट्रायल 19 से 20 सितंबर और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 23 से 25 सितंबर को आगरा में होगी। टेनिस, हाकी का जनपदीय ट्रायल 20 सितंबर, मंडलीय ट्रायल 23-24 सितंबर तथा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 28 से 30 सितंबर को लखनऊ में होगी। एथलेटिक्स व बैड¨मटन हेतु जनपदीय ट्रायल 27 सितंबर, मंडल स्तरीय ट्रायल 29 से 30 सितंबर तथा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता चार व पांच अक्टूबर को इलाहाबाद में होगी।

जिला क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि महिला खिलाड़ी को स्कूल व कालेज द्वारा प्रदत्त पात्रता प्रमाण पत्र की प्रमाणित आयु प्रमाणपत्र की तीन प्रतियों में लाना अनिवार्य होगा।

chat bot
आपका साथी