अनियंत्रित ट्रक मकान में घुसा, महिला घायल

जौनपुर: बदलापुर कस्बे के पुरानी बाजार में मंगलवार की रात ट्रक अनियंत्रित होकर मकान में घुस गया। हादस

By Edited By: Publish:Wed, 30 Sep 2015 11:50 PM (IST) Updated:Wed, 30 Sep 2015 11:50 PM (IST)
अनियंत्रित ट्रक मकान में घुसा, महिला घायल

जौनपुर: बदलापुर कस्बे के पुरानी बाजार में मंगलवार की रात ट्रक अनियंत्रित होकर मकान में घुस गया। हादसे में महिला घायल हो गई। वहीं जिले के अन्य स्थानों पर हुई घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए।

लखनऊ से ट्रक वाराणसी जा रहा था। पुरानी बाजार के समीप अचानक अनियंत्रित होकर घर में घुस गया। हादसे में सैमुल निशा गंभीर रूप से घायल हो गई। परिवार के लोगों ने आनन-फानन में सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया जहां हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

¨सगरामऊ कुशहां-बटाऊवीर मार्ग पर बछाड़ी गांव के पास चार पहिया वाहन के धक्के से मोटर साइकिल सवार घनश्याम, पवन व राम मिलन घायल हो गए। चालक वाहन लेकर फरार हो गया।

केराकत के सुल्तानपुर गांव के समीप स्कार्पियो के धक्के से धनराज निवासी दौना देवगांव आजमगढ़ घायल हो गए।

chat bot
आपका साथी