पंचायती राज व्यवस्था राजीव गांधी की देन

जौनपुर: भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 24वीं पुण्यतिथि शहादत दिवस के रूप में मनाई गई।

By Edited By: Publish:Thu, 21 May 2015 09:40 PM (IST) Updated:Thu, 21 May 2015 09:40 PM (IST)
पंचायती राज व्यवस्था राजीव गांधी की देन

जौनपुर: भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 24वीं पुण्यतिथि शहादत दिवस के रूप में मनाई गई। जगह-जगह शोकसभा कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके व्यक्तित्व व कृ़तित्व की चर्चा करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

जिला कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पार्टी जिलाध्यक्ष इंद्रभुवन ¨सह ने कहा कि उन्होंने देश के नौजवानों को 21वीं सदी संरचना के प्रति आगाह करते हुए चुनौतियों से मुकाबला करने के लिए तैयार किया था। देश में पंचायती राज व्यवस्था उन्हीं की देन है।

इस मौके पर छोटेलाल यादव, देवेंद्र कुमार मिश्र, अखिलेश श्रीवास्तव, देवेश उपाध्याय, इंद्रसेन श्रीवास्तव, सतीश सोनकर, राकेश उपाध्याय, विशाल ¨सह हुकुम आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। संचालन विजय शंकर उपाध्याय ने किया।

नगर के सहकारी कालोनी में यतींद्र नाथ त्रिपाठी की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ। इसमें पूर्व जिलाध्यक्ष शेर बहादुर ¨सह, ने कहा कि उनकी शहादत ने देश की अखंडता-एकता को और मजबूत बना दिया। पूर्व जिलाध्यक्ष लालजीत चौहान ने कहा कि श्री गांधी को जीवन में कई बार धोखा मिला लेकिन उन्होंने कभी किसी को धोखा नहीं दिया। इस मौके पर देवानंद मिश्र, रत्नाकर ¨सह, जय प्रकाश ¨सह साथी, धर्मेंद्र ¨सह, अनिल सोनकर, आनंद मिश्र आदि मौजूद रहे।

नगर स्थित एक होटल में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश सचिव राजेश कुमार ¨सह ने कहा कि उन्होंने देश में कंप्यूटर युग लाकर संचार क्रांति के जरिए राष्ट्र के विकास को नई दिशा दी है। इस मौके पर भानु प्रताप ¨सह, संजय ¨सह, बृजेश तिवारी, रमेश मिश्र, इरफान अब्बास, बीडी गुप्त आदि रहे।

शहर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष फरीदा बानो अंसारी की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में नाहिद परवीन, अजहरी खातून, आयशा, इरफाना, कमला, पुष्पा आदि ने श्रद्धांजलि दी।

मड़ियाहूं के रामचंद्र पांडेय, श्याम सूरत पांडेय, सुभाष पांडेय, जीसी आर्य, डीसी पाठक, अमलेश राय आदि की मौजूदगी में नगर स्थित आयुष हेल्थ केयर सेंटर पर मरीजों को नि:शुल्क परामर्श दिया गया।

तेजी बाजार क्षेत्र के सहोदरपुर में प्रदेश महासचिव श्याम राज ¨सह, खुटहन क्षेत्र के दौलतपुर कोकना ग्राम में इंद्रमणि दूबे के नेतृत्व में पूर्व प्रधानमंत्री की पुण्यतिथि मनाई गई।

chat bot
आपका साथी