विलक्षण प्रतिभा व वाणी के धनी रहे चंद्रशेखर

जौनपुर: कलेक्ट्रेट स्थित पत्रकार भवन में शुक्रवार को वर्तमान राजनीतिक संदर्भ में पूर्व प्रधानमंत्री

By Edited By: Publish:Fri, 17 Apr 2015 08:43 PM (IST) Updated:Fri, 17 Apr 2015 08:43 PM (IST)
विलक्षण प्रतिभा व वाणी के धनी रहे चंद्रशेखर

जौनपुर: कलेक्ट्रेट स्थित पत्रकार भवन में शुक्रवार को वर्तमान राजनीतिक संदर्भ में पूर्व प्रधानमंत्री स्व.चंद्रशेखर की प्रासंगिकता विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि प्रदेश के कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव व अध्यक्ष पूर्व कुलपति डा.कीर्ति ¨सह ने पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

कैबिनेट मंत्री श्री यादव ने कहा कि चंद्रशेखर देश ही नहीं वरन दुनियां के माने जाने समाजवादी नेता थे। वे देश के पहले समाजवादी प्रधानमंत्री भी बने। विलक्षण प्रतिभा एवं वाणी के धनी रहे। डा.राममनोहर लोहिया समाजवाद को सभ्यता मानते थे। श्री यादव ने कहा कि दिल टूटने पर देश बंट सकता है। समाज के पिछले पंक्ति के व्यक्ति के होठों पर मुस्कान लाने से ही समाजवाद आएगा। मुलायम ¨सह यादव चंद्रशेखर को एक सांसद नहीं बल्कि एक पार्टी कहा करते थे। वर्ण व्यवस्था से ज्यादा घातक जाति व्यवस्था है, जाति व्यवस्था तोड़ों-समाजवाद जोड़ों का नारा चंद्रशेखर ने दिया था।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री ओमप्रकाश श्रीवास्तव, पूर्व प्राचार्य डा.लालसाहब ¨सह, डा.पीसी विश्वकर्मा, पूर्व एमएलसी लल्लन प्रसाद यादव, पूर्व विधायक सुरेंद्र ¨सह, रघुराज ¨सह, कामरेड जयप्रकाश ¨सह, वरिष्ठ अधिवक्ता आरपी ¨सह, तेजबहादुर ¨सह, संतोष श्रीवास्तव, वीरेंद्र ¨सह, विनय कुमार ¨सह, राजेश ¨सह, शेरबहादुर ¨सह, डा.अरूण कुमार ¨सह, ईश्वरदेव ¨सह, अशोक श्रीवास्तव, दुष्यंत ¨सह, जयप्रकाश ¨सह साथी आदि ने पूर्व प्रधानमंत्री के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। संचालन कार्यक्रम आयोजक वशिष्ठ नारायण ¨सह ने किया।

इसी प्रकार समाजवादी पार्टी कार्यालय में प्रथम समाजवादी प्रधानमंत्री का 89वां जन्मदिन पार्टी जिलाध्यक्ष राज नारायण ¨बद की अध्यक्षता में मनाया गया। उन्होंने कहा कि चंद्रशेखर राजनीतिक जीवन में पारिवारिक हस्तक्षेप कत्तई बर्दाश्त नहीं करते थे। भारत के गरीबों की स्थिति तथा देश के समाज की संरचना का अध्ययन करने के लिए कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक की पैदल यात्रा किया था। वे आजीवन सिद्धांतों से कभी भी समझौता नहीं करते थे। इस अवसर पर वीरेंद्र प्रताप ¨सह, डा.केपी यादव, यशवंता यादव, राफिया खातून, पूनम मौर्या, सुशीला दुबे, महेंद्र प्रताप यादव, मेहदी रजा ने विचार व्यक्त किया। संचालन महासचिव श्याम बहादुर पाल ने किया।

तेजी बाजार क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ सपा नेता दीनानाथ ¨सह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर ने आचार्य नरेंद्र देव, राम मनोहर लोहिया के विचारों को आगे बढ़ाते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति के विकास के लिए संघर्ष किया। बागी बलिया के सपूत ने कभी भी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। इस अवसर पर जय ¨सह, अरुण यादव, विजय भारत यादव, धर्मेंद्र ¨सह, दयाशंकर यादव, दिनेश जायसवाल आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी