प्राथमिकता पर होगा निस्तारण, सख्त होगी जेल की सुरक्षा

जौनपुर: गुरुवार को जिला कारागार का निरीक्षण अलग-अलग समय पर दो बार हुआ। पहले त्रैमासिक निरीक्षण के क्

By Edited By: Publish:Thu, 26 Mar 2015 09:39 PM (IST) Updated:Thu, 26 Mar 2015 09:39 PM (IST)
प्राथमिकता पर होगा निस्तारण, सख्त होगी जेल की सुरक्षा

जौनपुर: गुरुवार को जिला कारागार का निरीक्षण अलग-अलग समय पर दो बार हुआ। पहले त्रैमासिक निरीक्षण के क्रम में जिला जज ने दो घंटे तक कारागार की स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद एडीजी कारागार भी पहुंचे।

जिला जज लुकमानुल हक, डीएम भानुचंद्र गोस्वामी व एसपी वीपी श्रीवास्तव लगभग पौने दो बजे जेल पहुंचे। यहां बंदियों की समस्या पूछी गई तो मुकदमों के निस्तारण में देरी की बात सामने आई। इस पर कई लोगों ने प्रार्थना पत्र भी दिया। इसे संज्ञान में लेते हुए जिला जज ने प्राथमिकता के आधार पर मामला निस्तारित करने का आश्वासन दिया। निरीक्षण के दौरान भोजनालय, अस्पताल, बैरकों का भी निरीक्षण किया गया। भोजन अस्पताल की व्यवस्था पर जिला जज ने संतोष जताया। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने भी समस्याओं के साथ सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। यह निरीक्षण लगभग डेढ़ घंटे तक चला।

इसके बाद 4 बजे यहां अपर महानिदेशक अख्तर रियाज भी पहुंच गए। उन्होंने पूरे जेल परिसर का निरीक्षण किया। बंदियों की समस्याएं पूछी। ड्यूटी रजिस्टर चेक किया तथा साफ-सफाई व भोजन व्यवस्था के बारे में जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिया। जेल प्रशासन द्वारा बंदी रक्षकों की कमी की समस्या बताई गई। उन्होंने इसे गंभीरता से लेते हुए शीघ्र विचार करने का आश्वासन दिया। इस दौरान जेल अधीक्षक ललित मोहन पांडेय, डिप्टी जेलर सत्य प्रकाश आदि रहे।

chat bot
आपका साथी