मतदाता बढ़ने पर 12 लाख और मतपत्रों की हुई डिमांड

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मतदान को संपन्न कराने के लिए प्रशासन युद्ध स्तर पर लगा हुआ है। चुनाव नजदीक आने पर मतदाताओं की संख्या बढ़ने पर 12 लाख और मतपत्रों की डिमांड की गई है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 10 Apr 2021 03:27 PM (IST) Updated:Sat, 10 Apr 2021 03:27 PM (IST)
मतदाता बढ़ने पर 12 लाख और मतपत्रों की हुई डिमांड
मतदाता बढ़ने पर 12 लाख और मतपत्रों की हुई डिमांड

जागरण संवाददाता, जौनपुर : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मतदान को संपन्न कराने के लिए प्रशासन युद्ध स्तर पर लगा हुआ है। चुनाव नजदीक आने पर मतदाताओं की संख्या बढ़ने पर 12 लाख और मतपत्रों की डिमांड की गई है। इसके लिए जिला निर्वाचन विभाग की तरफ से राज्य निर्वाचन आयोग को पत्र भेजकर मतपत्रों की मांग की गई है। ऐसे में अब चुनाव आयोग से मतपत्रों के आने का इंतजार किया जा रहा है, जिससे पंचायत चुनाव को सकुशल संपन्न कराया जा सके।

पूर्व में जिले भर में 35 लाख 92 हजार मतदाताओं की संख्या थी, जो अब बढ़ाकर 38 लाख, चार हजार 617 हो गई है। इस प्रकार दो लाख 12 हजार मतदाताओं की संख्या बढ़ गई है। इसके लिए पूर्व में एक करोड़ 28 लाख 50 हजार मतपत्र प्राप्त हुए थे। इसमें एक करोड़ 27 लाख मतपत्र दिल्ली से प्राप्त हुए हैं तो डेढ़ लाख मतपत्र प्रयागराज से आए थे। मतदाताओं की संख्या बढ़ने पर कुल 12 लाख मतदाताओं की डिमांड आयोग से की गई है। इसमें ग्राम प्रधान के 40 लाख, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 30 लाख, सदस्य जिला पंचायत के 50 लाख मतपत्र की आवश्यकता है। इसमें चार चिन्ह वाले मतपत्र प्रधान के 40 लाख, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 30 लाख, वहीं 18 चिन्ह वाले मतपत्र जिला पंचायत सदस्य के 50 लाख की आवश्यकता है। बोले जिम्मेदार..

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मतदाताओं की संख्या करीब 2.12 लाख बढ़ी है। बढ़े मतदाताओं के सापेक्ष ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, सदस्य जिला पंचायत के कुल 12 लाख और मतपत्रों की डिमांड की गई है। जिसके आने के बाद चुनाव को सकुशल संपन्न कराया जा सकता है।

-राम प्रकाश, उप जिला निर्वाचन अधिकारी।

chat bot
आपका साथी