गौरवशाली इतिहास को संजोकर आगे बढ़ें

By Edited By: Publish:Wed, 13 Nov 2013 06:31 PM (IST) Updated:Wed, 13 Nov 2013 06:31 PM (IST)
गौरवशाली इतिहास को संजोकर आगे बढ़ें

जौनपुर : जायसवाल समाज के कुल देवता भगवान सहस्त्रार्जुन की जयंती धूमधाम से मनाई गई। नगर के शाश्वत वाटिका रूहंट्टा में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि अजय जायसवाल ने कहा एक ओर जहां छोटी-छोटी जातियां अपने संगठन के बलबूते हर क्षेत्र में ऊंचाई को छू रही हैं वहीं हमारा समाज दूसरों का पिछलग्गू बनकर रह गया है। हमें समाज में व्याप्त कुरीतियों को त्याग कर अपने गौरवशाली इतिहास को संजोकर आगे बढ़ने की जरूरत है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्याम जी जायसवाल ने कहा कि संपूर्ण जायसवाल समाज को रोटी-बेटी के संबंध के साथ भले ही कर्म की दृष्टि से आज हम वैश्य वर्ग में परिभाषित हो रहे हैं पर मूलत: जन्मना हम चंद्रवंशीय हैहय क्षत्रिय ही हैं।

समारोह को विशिष्ट अतिथि नौपेड़वां निवासी हजारीबाग झारखंड के जिला जज सुरेश जायसवाल, पूर्व अध्यक्ष रामलखन जायसवाल, ओम प्रकाश जायसवाल, कपिल जायसवाल आदि ने संबोधित किया। इससे पूर्व वैदिक मंत्रोच्चार से फूलचंद जायसवाल ने अपनी पत्नी लक्ष्मी जायसवाल के साथ पूजन-अर्चन किया। इस मौके पर जिले की प्रसिद्ध भजन गायिका अभिलाषा जायसवाल ने कई धार्मिक व सामाजिक गीत प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में नन्हें-मुन्ने बच्चों ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया। उद्यन एकेडमी के बच्चों ने गंगा की गाथा पर शानदार प्रस्तुति की गई।

समारोह में नगर उपाध्यक्ष अजय नाथ जायसवाल द्वारा संपादित जायसवाल गरिमा पुस्तक का विमोचन अतिथियों द्वारा किया गया। अतिथियों का स्वागत करते हुए प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सूर्य प्रकाश जायसवाल ने समाज को एकजुट होने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री सुरेंद्र जायसवाल व जिलाध्यक्ष ई.विजय जायसवाल व नगर अध्यक्ष चंद्रशेखर जायसवाल ने आभार जताया। इस मौके पर केके जायसवाल, राकेश जायसवाल, रमेश जायसवाल, श्रवण जायसवाल, अनूप जायसवाल, कवि जायसवाल आदि मौजूद थे।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी