उमस भरी चिपचिपी गर्मी ने किया परेशान

जागरण संवाददाता, उरई : गर्मी के तेवर नरम नहीं हो रहे हैं। बारिश नहीं होती तो उमस भर

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 Aug 2018 06:43 PM (IST) Updated:Wed, 22 Aug 2018 06:43 PM (IST)
उमस भरी चिपचिपी गर्मी ने किया परेशान
उमस भरी चिपचिपी गर्मी ने किया परेशान

जागरण संवाददाता, उरई : गर्मी के तेवर नरम नहीं हो रहे हैं। बारिश नहीं होती तो उमस भरी गर्मी से जूझना पड़ता है। बुधवार को सुबह मौसम अच्छा रहा। हल्की बूंदाबांदी हुई जिससे कुछ राहत मिली लेकिन बाद में धूप निकल आने से भीषण उमस हो गई। हालत यह रही कि पंखे की हवा में भी राहत नहीं मिल रही थी। शाम को बादल जरूर छाए रहे लेकिन बारिश नहीं हुई। गर्मी बरकरार बनी रही।

इस बार की गर्मी से हर किसी को परेशान कर दिया है। जितने दिनों तक बारिश हुई तो कुछ राहत मिली लेकिन जैसे ही बारिश बंद होती है फिर वातावरण गर्म हो जाता है। बुधवार को भी सुबह बदली रही और हल्की बूंदाबांदी भी हुई। जिससे लगा कि मौसम बेहतर रहेगा लेकिन कुछ ही देर बाद धूप निकलने की वजह से भारी परेशानी का सामना लोगों को करना पड़ा। दोपहर में उमस और भी बढ़ गई। थोड़ी दूर चलने में ही शरीर पसीने से भीग जाता रहा। हालांकि दोपहर बाद फिर से बदली होने लगी लेकिन गर्मी के तेवर नरम नहीं हुए। शाम तक लोगों को उमस से जूझना पड़ा।

chat bot
आपका साथी