अग्नि को साक्षी मान सात जोड़ों ने गृहस्थ जीवन में किया प्रवेश

प्रदान किया। शाम को बेटियों की विदाई हुई तो उनके माता पिता व उपस्थित लोगों की आंखे नम हो गई। अभिभावकों ने अपनी बेटियों को ससुराल के लिए विदा किया। आयोजन समिति ने नवदंपतियों को अलमारी बेड बर्तन रजाई गद्दा सहित कई तरह की गृहउपयोगी वस्तुएं उपहार स्वरूप प्रदान कीं। गोविद नारायण रेजा सुनील महतेले संतोष गुप्ता अरविद मिसुरिया संजय मोर निदेशक मध्य प्रदेश मंडी समिति अजय इटौरिया मयंक गुप्ता संजय गुप्ता संदीप तरसौलिया देवेंद्र सेठ शशिकांत निगोतिया सहित बड़ी संख्या में वैश्य समाज के लोग उपस्थित रहे।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Dec 2019 06:17 PM (IST) Updated:Mon, 02 Dec 2019 06:06 AM (IST)
अग्नि को साक्षी मान सात जोड़ों ने गृहस्थ जीवन में किया प्रवेश
अग्नि को साक्षी मान सात जोड़ों ने गृहस्थ जीवन में किया प्रवेश

जागरण संवाददाता, उरई : अखिल भारतीय गहोई वैश्य प्रगति मंच के तत्वावधान में जीआइसी परिसर में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन हुआ। इसमें सात जोड़ों ने अग्नि को साक्षी मानकर गृहस्थ जीवन में प्रवेश किया। धूमधाम से बरात निकली और आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ सभी वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न कराए। शाम को बेटियां ससुराल के लिए विदा हुईं तो सभी की आंखें नम हो गईं। इसके पहले समाज के बड़े बुजुर्गों ने नवदंपतियों को आशीर्वाद प्रदान किया।

रविवार को दोपहर में बरात निकली। दूल्हे घोड़ों पर सवार थे और उनके पीछे मित्र, रिश्तेदार, परिवारीजन बैंडबाजे की धुन पर बज रहे फिल्मी गानों पर थिरक रहे थे। बरात शहीद भगत सिंह चौराहा, घंटाघर, राठ रोड, गोपाल गंज होते हुए आयोजन स्थल पहुंची तो जनाती पक्ष के लोगों ने बरातियों का शानदार स्वागत किया। इसके बाद द्वार की रस्म पूरी हुई। बाद में सभी जोड़ों को जयमाल के लिए स्टेज पर ले जाया गया। रस्म अदायगी के उपरांत सभी जोड़े मंडम के नीचे पहुंचे। आचार्यों ने अलग-अलग मंडपों में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ सभी वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न कराए। साथ ही अग्नि के सात फेरे दिलवाकर जीवन भर साथ रहने का वचन दिलाया। श्री-श्री 1008 महामंडलेश्वर रामदास जी महराज, अयोध्या प्रसाद कुमुद, जीवनराम गुप्ता, केके कठिल, विद्याधर निगोतिया ने जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान किया। शाम को बेटियों की विदाई हुई तो उनके माता पिता व उपस्थित लोगों की आंखें नम हो गईं। अभिभावकों ने बेटियों को ससुराल के लिए विदा किया। आयोजन समिति ने नवदंपतियों को अलमारी, बेड, बर्तन, रजाई, गद्दा सहित कई तरह की गृहउपयोगी वस्तुएं उपहार स्वरूप प्रदान कीं। गोविद नारायण रेजा, सुनील महतेले, संतोष गुप्ता, अरविद मिसुरिया, संजय मोर निदेशक मध्य प्रदेश मंडी समिति, अजय इटौरिया, मयंक गुप्ता, संजय गुप्ता, संदीप तरसौलिया, देवेंद्र सेठ, शशिकांत निगोतिया सहित बड़ी संख्या में वैश्य समाज के लोग उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी